Advertisment

UP News: जयंत चौधरी का तंज, पहले पीडीए का फुलफॉर्म तो बता दें सपा वाले

यूपी में सियासत जोरों पर है। सपा मुखिया ने कानून व्‍यवस्‍था के मसले पर योगी सरकार को घेरा तो रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सपा को ही निशाने पर ले लिया। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा वाले पहले पीडीए का फुलफॉर्म तो बता दें।

author-image
Vivek Srivastav
jayant rld

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रालोद अध्‍यक्ष जयंत चौधरी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। वाराणसी दौरे पर आए राष्‍ट्रीय लोकदल के अध्‍यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। रविवार को सपा मुखिया(akhilesh yadav) ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर यूपी में बिगड़ती कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए थे और कहा था कि महिलाएं व बेटियां भाजपा के राज में सुरक्षित नहीं हैं। जवाबी हमले में जयंत चौधरी ने सपा मुखिया को ही निशाने पर ले लिया। 

महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं

रालोद अध्‍यक्ष ने कहा कि यूपी की कानून-व्‍यवस्‍था में व्‍यापक सुधार हुए हैं। सरकार की उपलब्धियां और आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। उन्‍होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। यही कारण है कि वे शाम को, रात को काम पर पर जा रही हैं, घर से निकल रही हैं और दूर तक पढ़ाई करने जा पा रही हैं। 

विपक्ष के प्रति जनता का रुझान नहीं

पीडीए विचारधारा के विरोध पर सपा द्वारा तीन विधायकों को निष्‍कासित करने के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा कि पहले सपा(samajwadi party) वाले पीडीए(PDA) का फुलफॉर्म तो बता दें। आए दिन तो वो पीडीए का फुलफॉर्म ही बदलते रहते हैं। रालोद अध्‍यक्ष ने कहा कि हकीकत यह है कि जनता में विपक्ष के प्रति कोई रुझान ही नहीं है और आने वाले समय में उन्‍हें कोई मौका नहीं मिलने वाला।    

नई टीम बनेगी और वही आगे काम करेगी

साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर पूछे जाने पर रालोद अध्‍यक्ष ने कहा कि अभी हमारे संगठन के चुनाव चल रहे हैं, जो अक्टूबर अंत तक चलेंगे। इसके बाद नई टीम बनेगी और वो आगे काम करेगी। जयंत चौधरी ने यहां आयोजित पूर्वांचल कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान रालोद के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय जी सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: ...जब सीएम योगी से बच्‍ची बोली, मेरा स्‍कूल में एडमिशन करवा दो!

यह भी पढ़ें : UP News: सपा से निष्‍कासित विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर क्‍या बोले ब्रजेश पाठक?

यह भी पढ़ें : UP News: 'एक्‍स' पर सबसे आगे दौड़ रही अखिलेश की साइकिल, जानें कैसे!

samajwadi party Akhilesh Yadav PDA
Advertisment
Advertisment