Advertisment

UP News : महाराजा अग्रसेन का बंधुत्व और सद्भाव का संदेश आज भी प्रासंगिक : अखिलेश यादव

सपा मुख्यालय लखनऊ में सोमवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्‍होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य किया।

author-image
Vivek Srivastav
22 a8

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते अखिलेश यादव। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रोदय नामक गणराज्य के महाराजा थे, जिसकी राजधानी अग्रोहा थी। वे धार्मिक, शांति दूत, बलि प्रथा को बंद करवाने वाले दयालु राजा थे। अखिलेश यादव ने  कहा कि महाराजा अग्रसेन ने जिन जीवन मूल्यों को ग्रहण किया उनमें परम्परा व प्रयोग का संतुलित सामंजस्य अपने शासनकाल में स्थापित किया। समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य किया। बंधुत्व और सद्भाव का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है।

सरकार ने गलत तरीके से जीएसटी लगाकर महंगाई को बढ़ा दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापार, कारोबार चौपट हो गया है। सरकार ने गलत तरीके से जीएसटी लगाकर महंगाई को बढ़ा दिया। मुनाफाखोरी को बढ़ावा दिया। महंगाई, अन्याय, अत्याचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। अवैध कारोबारियों को सत्‍ता का संरक्षण मिला हुआ है। जमीनों, तालाबों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। पशुओं की तस्करी, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, मिलावटखोरी और तमाम तरह के गलत काम हो रहे हैं। सरकार अवैध कामों को रोकने में विफल है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। हत्या, लूट, बेईमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा सरकार का पुलिस पर नियंत्रण नहीं रह गया है।
    इस अवसर पर अवधेश प्रसाद सांसद, अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, पूर्व विधायक रुश्दी मियां, विधायकगण सुरेश यादव, गौरव रावत तथा हृदयनारायण सिंह पटेल, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, अपर्णा जैन राष्ट्रीय सचिव, विशाल अग्रवाल, नितेंद्र यादव, संजय अग्रवाल, विनय गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुनील जैन, अंकुश, अमर आदि ने भी नमन किया।

सपा ने दी शिकायत, गलत ढंग से काटे गए नाम

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ को ज्ञापन देकर कहा है कि 391-सेवापुरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के भाग संख्या-60 में 121 मतदाताओं का नाम गलत ढंग से काट दिए गए, जबकि उक्त मतदाता जीवित, अपने दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे हैं, बगैर फार्म-7 भरे, बगैर मतदाताओं को नोटिस दिए, मनमाने ढंग से नाम काट दिए गए हैं, जो कि गम्भीर विषय है तथा भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन है।
    समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि उक्त शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराई जाए, जांच में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए, दोषी पाए जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में पुनरावृत्ति न हो सके। ज्ञापन में गलत ढंग से काटे गए नामों की सूची भी दी गई है।

यह भी पढ़ें एलडीए : त्योहारों में अंधेरा और बिजली कटौती स्वीकार नहीं : इन क्षेत्रों में तत्काल लगाएं स्मार्ट मीटर, ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देश

Advertisment

यह भी पढ़ें- कैंसर संस्थान में साइको आंकोलॉजी की ओपीडी दोबारा शुरू, SGPGI में बनेगा नया OPD परिसर

यह भी पढ़ें- Indian Railways : तीन फेरों में 22 से चलेगी बरौनी-बांद्रा पूजा स्पेशल ट्रेन, गोरखधाम एक्सप्रेस 27 से होगी बहाल

 akhileshyadav | samajwadi party | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

Advertisment
up news hindi UP news 2025 up news latest up news samajwadi party akhileshyadav
Advertisment
Advertisment