/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/05/05-a-4-2025-10-05-15-31-11.png)
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का फाइल फोटो व RSS का प्रतीकात्मक फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। हम आरएसएस को अपना दुश्मन नहीं मानते। वे भी हमें दुश्मन न समझें। आरएसएस को हमारे साथ मिलकर काम करना चाहिए, ताकि भाईचारे को बढ़ावा मिले। यह कहना है ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर RSS की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आरएसएस की स्थापना को 100 साल पूरे हो गए हैं और यह शताब्दी पूरे भारत में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से आरएसएस को एक सामाजिक संगठन मानता हूं, जो देशभक्ति को बढ़ावा देता है।
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन ने कहा कि सामाजिक और राष्ट्रीय कार्यों में संलग्न होना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। प्रत्येक भारतीय को समाज सेवा करनी चाहिए, लोगों की मदद करनी चाहिए और उस भूमि से प्रेम करना चाहिए, जहां वे रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भी अपनी धरती से मोहब्बत करते हैं।
सभी धर्मों के त्योहारों को आर्थिक मदद मिले
त्योहारों को मिलने वाली आर्थिक मदद पर उन्होंने कहा कि भारत में सभी धार्मिक त्योहार अपनी तहजीब को दर्शाते हैं। चाहे हिंदू हों या मुसलमान, हर किसी को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। भारत में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं और सरकार इन्हें समर्थन देती है, लेकिन मुस्लिम त्योहारों को आर्थिक सहायता नहीं मिलती। यह भेदभाव खत्म होना चाहिए। सभी धर्मों के त्योहारों को समान दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए, ताकि समाज में एकता बनी रहे।
बच्चों की सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता
केरल सरकार द्वारा 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप पर प्रतिबंध के मुद्दे पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि दवा कंपनियां, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। भारत सरकार को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों पर इनके अभियानों का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बच्चों की सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह स्वास्थ्य मानकों का कड़ाई से पालन कराए। बाजार में ऐसे सिरप उपलब्ध हैं, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : UP News : संभल में मस्जिद तोड़े जाने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बोले, धर्म-विशेष को टारगेट किया जा रहा
यह भी पढ़ें : UP News: नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय हाउस अरेस्ट, सपा डेलीगेशन को बरेली जाने से रोका
यह भी पढ़ें : Bareilly Violence : तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस के बारातघर पर चला बुलडोजर, फरहत का मकान भी सील latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | bareilly news | bareilly news in hindi | bareilly news latest update | Bareilly news today | Bareilly news update