/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/28/1-2025-08-28-13-13-32.png)
संजय निषाद व पूजा पाल का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल को अब निषाद पार्टी(sanjay nishad party) का भी समर्थन मिला है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि पूजा पाल दर्द से मारी हुई महिला हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान किया गया है और देश व समाज हमेशा से ही महिलाओं के साथ खड़ा रहा है। विधायक पूजा पाल द्वारा सपा पर लगाए गए आरोपों को लेकर संजय निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की हरकत निंदनीय है और सपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने( sanjay nishad) कहा कि देश में आधी आबादी महिलाओं की है और अगर किसी महिला का सुहाग उजड़ा हो और उसका साथ न दें, तो यह गलत होगा।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि विधायक पूजा पाल( Pooja Pal) द्वारा अतीक अहमद को माफिया कहने के बाद कुछ ही घंटों में उन्हें सपा(samajwadi party) से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पूजा पाल को अपशब्द कहे जा रहे हैं और धमकियां दी जा रही हैं। इस बारे में पूजा पाल ने डीजीपी से शिकायत भी की है। साथ ही बीते दिनों उन्होंने इसे लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav ) को भी पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी सपा मुखिया और समाजवादी पार्टी की होगी।
UP News : अखिलेश का तंज, भाजपा सरकार के पास बेरोजगारी का समाधान नहीं
Matsya Mantri Sanjay Nishad | minister sanjay nishad | latest up news | UP news 2025 | up news hindi