Advertisment

UP News: कांग्रेस पार्टी का कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा, ऐसा क्‍यों बोले बृजेश पाठक?

बिहार में एक ओर जहां चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में महागठबंधन आज बिहार में मतदाता अधिकार रैली निकाल रहा है, वहीं भाजपा नेता भी विपक्ष पर जोरदार हमला करने में पीछे नहीं हैं।

author-image
Vivek Srivastav
17 aug 4

डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले ही पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्‍यारोप का तीखा दौर जारी है। एक ओर जहां चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम काटने के विरोध में महागठबंधन आज बिहार में मतदाता अधिकार रैली निकाल रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता एक के बाद एक विपक्षी नेताओं पर सियासी हमले कर रहे हैं। यूपी के डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने मतदाता अधिकार रैली को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(rahul gandhi) व कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से दिग्भ्रमित

बिहार में महागठबंधन की मतदाता अधिकार रैली पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से दिग्भ्रमित हो चुके हैं, हकीकत में वे चुके हुए हैं।' डिप्‍टी सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का संवैधानिक संस्थानों पर कोई भरोसा नहीं है। लगातार वे आरोप-प्रत्यारोप करते रहते हैं, जब चुनाव जीतते हैं तो EVM अच्छी है और जब चुनाव हारते हैं तो EVM खराब है। बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचने वाला है। कांग्रेस पार्टी अपने कुकृत्यों की वजह से समाप्त होने की कगार पर है।

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को ईओडब्लू की टीम ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं पर कर्मियों को किया सम्मानित

Advertisment

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 bjp targets rahul gandhi | BJP attack on Rahul Gandhi | Allegations on Congress Leaders | up news | latest up news | up news hindi | up news in hindi | up news breaking | UP news 2025 | Bihar Congress

Bihar Congress UP news 2025 up news breaking up news in hindi up news hindi latest up news up news Allegations on Congress Leaders BJP attack on Rahul Gandhi bjp targets rahul gandhi rahul gandhi
Advertisment
Advertisment