Advertisment

UP News : टैरिफ पर बोले अखिलेश, बहुत दिनों से अमेरिका नहीं गया हूं, इस पर नहीं बोलूंगा!

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर 24 घंटे में और टैरिफ लगाने के बयान पर विपक्ष, मोदी सरकार पर हमलावर है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस मुद्दे पर अपने हित में दबाव बनाए, हम सभी दल उनका साथ देंगे।

author-image
Vivek Srivastav
aug 06 a2

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप(us president) द्वारा भारत पर 24 घंटे में और टैरिफ लगाने के बयान पर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। दिल्‍ली में पत्रकारों द्वारा इस विषय पर सवाल पूछने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मैं बहुत दिनों से अमेरिका नहीं गया हूं, इस पर नहीं बोलूंगा। हालांकि बाद में उन्‍होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी विदेश नीति, विदेश चली गई है। सपा मुखिया ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस मुद्दे पर अपने हित में दबाव बनाए, हम सभी दल उनका साथ देंगे। 

पता नहीं यूपी में कैसे सरकार चला रहे हैं

अखिलेश यादव ने उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में आई बाढ़ पर कहा कि यहां लोगों की जान जा रही है, लेकिन यूपी सरकार कोई भी मदद नहीं कर रही है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि सरकार को जनता की चिंता ही नहीं है और बाढ़ प्रभावितों को किसी भी तरह की मदद नहीं दी जा रही है। यूपी में बाबू ही मंत्री की नहीं सुन रहा, के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वहां कोई किसी की नहीं सुन रहा है, उन्‍होंने तंज कसा कि पता नहीं यूपी में कैसे सरकार चला रहे हैं।

हिमालय बचाओ, नदियां बचाओ

उत्‍तराखंड में आई भयावह आपदा पर सपा मुखिया(Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्‍तराखंड ही नहीं, बल्कि हिमाचल और सभी पहाड़ी राज्‍यों में प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। हमें इस पर गंभीरता से सोचना होगा। उन्‍होंने कहा कि सबसे पहले राम मनोहर लोहिया, समाजवादियों(samajwadi party) ने नारा दिया था, हिमालय बचाओ, नदियां बचाओ। इस पर काम करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ आंदोलन के 250 दिन, 4 अगस्त को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मचारी

Advertisment

यह भी पढ़ें- UP में 30% महंगा हो सकता है नया बिजली कनेक्शन, UPPCL ने आयोग में दिया दरें बढ़ाने का प्रस्ताव

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | tarrif | us president donald trump | US President Trump targets India's | US pressure on India | 
 

Advertisment
samajwadi party US pressure on India US President Trump targets India's us president donald trump us president tarrif Akhilesh Yadav up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news
Advertisment
Advertisment