Advertisment

UP News : रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर सीएम योगी-अखिलेश समेत कई ने किया नमन, जानें क्‍या कहा?

महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्‍हें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत दोनों उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौय व ब्रजेश पाठक समेत समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भी नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

author-image
Vivek Srivastav
19 d1

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रथम स्वाधीनता संग्राम की महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्‍हें मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत दोनों उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौय व ब्रजेश पाठक समेत समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भी नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, 'ब्रिटिश हुकूमत की अधीनता, हम नहीं स्वीकार करेंगे' प्रथम स्वाधीनता संग्राम की महान वीरांगना, अदम्य साहस, असाधारण शौर्य एवं अपरिमित पराक्रम की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनकी अमर गाथाएं भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं और अनंतकाल तक हमें राष्ट्ररक्षा हेतु प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

दोनों उपमुख्‍यमंत्री ने भी किया नमन

वहीं, उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्‍स पर लिखा, अद्वितीय साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक 'अमर वीरांगना' रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! स्वतंत्रता संग्राम की अग्रदूत रानी लक्ष्मीबाई जी का अदम्य साहस और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।'
उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्‍स पर उन्‍हें नमन करते हुए लिखा, 'मातृभूमि की रक्षा को जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाने वालीं रानी लक्ष्मीबाई जी ने अपनी दूरदृष्टि से सन् 1857 की क्रांति को आकार देने में अविस्मरणीय भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी वीरता, अद्भुत शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजों की कूटनीति से लेकर युद्ध के मैदानों तक दांत खट्टे किए। हर देशवासी को उनकी वीरगाथा अवश्य पढ़नी चाहिए और मातृभूमि के प्रति त्याग व समर्पण की प्रेरणा लेनी चाहिए।
महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी को उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूं।'

सपा मुखिया बोले, खूब लड़ी मर्दानी वो तो, झांसी वाली रानी थी

सत्‍ता पक्ष के अलावा विपक्ष के मुख्‍य नेता सपा मुखिया अखिलेश यादव ने 'अमर वीरांगना' रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा, 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो, झांसी वाली रानी थी' !!! सपा मुखिया ने एक ऑडियो वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई जी की वीरता को लेकर कविता पाठ भी है।

यह भी पढ़ें: एएनटीएफ मेरठ की बड़ी सफलता, हरियाणा में 238 किलो गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: Road Accident: कानपुर में तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, 3 की मौत, 25 घायल

यह भी पढ़ें: Crime News : बाराबंकी में किसान की हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से गांव में मचा हड़कंप

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi CM yogi | CM Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav | cm yogi news | yogi news | keshav maurya | keshav prasad maurya 

Advertisment
keshav prasad maurya Akhilesh Yadav up news CM yogi latest up news CM Yogi Adityanath cm yogi news keshav maurya up news in hindi up news hindi UP news 2025 yogi news
Advertisment
Advertisment