Advertisment

UP News : वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती (7 अक्टूबर) पर पूरे प्रदेश में अवकाश की घोषणा करते हुए कहा है कि इस दिन अब सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। सरकार के इस फैसले का वाल्मीकि समाज ने स्वागत किया है।

author-image
Vivek Srivastav
27 a1

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पहले यह निबंधित अवकाश था, लेकिन अब 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों और बैंकों में छुट्टी रहेगी। शासन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर मान्यता दी है।

महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के प्रकाशस्तंभ

योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में अवकाश की घोषणा करते हुए कहा है कि इस दिन अब सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। पहले वाल्मीकि जयंती निबंधित अवकाश की श्रेणी में थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह पहले श्रावस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के प्रकाशस्तंभ हैं और समाज में समरसता के प्रतीक हैं, इसलिए इस दिन को विशेष महत्व दिया जाएगा।
राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभागों में पूरी तरह छुट्टी रहेगी।

गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2024 को जारी वर्ष 2025 की अवकाश सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती को निबंधित अवकाशों में शामिल किया गया था। निबंधित अवकाश का अर्थ होता है कि कर्मचारी अपनी इच्छा से वर्ष में कुछ छुट्टियां चुन सकते हैं, लेकिन अब इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत नहीं माना जाएगा।
उल्लेखनीय है कि महर्षि वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने लंबे समय से इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। सरकार के इस फैसले का वाल्मीकि समाज ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : UP News : संभल में मस्जिद तोड़े जाने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बोले, धर्म-विशेष को टारगेट किया जा रहा

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय हाउस अरेस्ट, सपा डेलीगेशन को बरेली जाने से रोका

यह भी पढ़ें : Bareilly Violence : तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस के बारातघर पर चला बुलडोजर, फरहत का मकान भी सील

CM yogi | CM Yogi Adityanath | yogi government | yogi government news | yogi news | cm yogi news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi

Advertisment

up news hindi UP news 2025 up news latest up news cm yogi news yogi news yogi government news yogi government CM Yogi Adityanath CM yogi
Advertisment
Advertisment