Advertisment

UP News : ...तो 2027 में गोरखपुर के मंदिर में घंटा बजाने के लिए वापस चले जाएंगे सीएम योगी !

यूपी की स‍ियासत में नेताओं का विवादित बयान देना कोई नई बात नहीं है। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने कुछ ऐसा ही बयान दिया है मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के लिए। जानिए क्‍या है पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
28 aug 5

वीडियो से लिया गया आकाश गुर्जर की तस्‍वीर। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। पश्चिमी यूपी के समाजवादी पार्टी नेता आकाश गुर्जर ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि आने वाले 2027 के चुनाव में 'वोट की चोट' से गुर्जर समाज भाजपा को हराने का काम करेगा और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को सत्‍ता की कुर्सी से उखाड़कर गोरखपुर के मंदिर में घंटा बजाने के लिए वापस भेज देगा।

भाजपा को हराने का काम करेगा गुर्जर समाज

आकाश गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार, गुर्जर समाज पर अत्‍याचार कर रही है, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गुर्जर समाज प्रत्‍येक जिले में एकजुट होगा, एक छत के नीचे आएगा और भाजपा को हराने का काम करेगा। सपा नेता ने कहा, 'गुर्जर समाज वोट की चोट से भाजपा को, हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक को हराने का काम करेगा। साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ(CM Yogi Adityanath ) को वापस गोरखपुर के मंदिर में घंटा बजाने के लिए भेजेगा।' उन्‍होंने कहा, 'मैं खुद सहारनपुर से शामली तक जाऊंगा और गुर्जर समाज को एकजुट करूंगा। हम 2027 में भाजपा को सत्‍ता से उखाड़ फेकेंगे।' 
गौरतलब है कि बीते दिनों ही आकाश गुर्जर ने मेरठ के मवाना में बिना अनुमति 'गौरव यात्रा' निकालने का प्रयास  किया था। इसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद आकाश गुर्जर ने योगी सरकार(yogi government) पर अत्‍याचार करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: Crime News : बंद घर से दो सगे भाइयों के शव मिलने से सनसनी, अंदर भरा मिला कूड़ा और दुर्गंध, कुत्ते भी बंद मिले

यह भी पढ़ें: गणेशोत्सव पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन आज से लागू,जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Advertisment

यह भी पढ़ें: यूपी में चार आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिये किसे क्या मिली जिम्मेदारी

cm yogi news | yogi news | yogi government news | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

up news CM yogi latest up news cm yogi news yogi government up news hindi CM Yogi Adityanath UP news 2025 yogi government news yogi news
Advertisment
Advertisment