Advertisment

UP News: भाजपा नेत्री के बेटे के इतने आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं क‍ि बन सकती है पूरी वेब सीरीज!

यूपी के मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष के बेटे शुभम गुप्ता के 130 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो की संख्‍या इतनी है क‍ि पूरी एक वेबसीरीज बन सकती है।

author-image
Vivek Srivastav
एडिट
मैनपुरी अश्‍लील वीडियो।

प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (सोशल मी‍डिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष के बेटे शुभम गुप्ता के 130 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इन viral videos में शुभम को एक विवाहित महिला के साथ विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट्स में आपत्तिजनक स्थितियों में देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपत्तिजनक वीडियो की संख्‍या इतनी है क‍ि उनसे पूरी एक वेब सीरीज बन सकती है।

जबरन अश्लील वीडियो दिखाते थे

शुभम की पत्नी शीतल गुप्ता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उनके पति उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे और जबरन अपना अश्लील वीडियो दिखाते थे। उन्होंने यह भी दावा किया है कि शुभम ने उन्हें सिगरेट से जलाने की कोशिश की थी। शीतल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विपक्ष ने भाजपा पर बोला हमला

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शुभम फरार, चुनावों में पड़ेगा असर

फिलहाल शुभम फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस प्रकरण ने भाजपा की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और आगामी चुनावों में इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें : Hate Speech Case: माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्‍बास दोषी करार, जा सकती है विधायकी

यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश यादव ने क्‍यों कहा, इस मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं !

यह भी पढ़ें : Crime News : फर्जी लाइसेंस पर कारतूस खरीदकर बाजार में बेचने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार-कारतूस बरामद

Advertisment

यह भी पढ़ें : Road Accident सड़क हादसा शादी से लौट रही कार खाई में पलटी, दो सगे भाइयों समेत छह की मौत, पांच घायल

viral videos
Advertisment
Advertisment