Advertisment

UP News : सपा प्रतिनिधिमंडल ने दरबार साहिब में मत्था टेका, कहा-पंजाब की बाढ़ में हम पीड़ितों के साथ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल पंजाब प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित इलाकों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।

author-image
Vivek Srivastav
0s2p 1d

सपा प्रतिनिधिमंडल ने दरबार साहिब में मत्था टेका। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधिमंडल पंजाब प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित इलाकों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और पीड़ित परिवारों की सहायता से जुड़ी आवश्यकताओं को समझना था। सपा प्रतिनिधिमंडल ने अमृतसर में दरबार साहिब में मत्था टेककर सर्वत्र भले की अरदास की।
    प्रतिनिधिमंडल में आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व मंत्री महबूब अली का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर और चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम यादव सहित सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के रास्ते में खंटमान में खड़े लोगों से भेंट मुलाकात करते हुए पंजाब प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल लगन के आवास पर पहुंचकर पार्टी के लोगों से भेंट की।

राहत पहुंचाने के लिए समाजवादी लोग जुट रहे

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद धर्मेंद्र यादव ने लुधियाना में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए समाजवादी लोग जुट रहे हैं। इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग और संवेदनशीलता के साथ प्रभावित जनता के साथ खड़ा रहना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी और इंसानियत का फर्ज है। आज इस संकट के समय में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बाढ पीड़ितों के साथ सपा मजबूती से खड़ी है। सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि सपा इस संकट की घड़ी में पंजाब और बाढ़ पीड़ितों के साथ है। पूर्व मंत्री महबूब अली ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ सपा हर तरीके से खड़ी है। इसके बाद जालंधर में हरद्वारी लाल जी के साथ सैकड़ों लोगों ने मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। 
    
इस मौके पर पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल लगन, डॉ. विक्रम विक्रम यादव, हरद्वारी लाल जी, कुलदीप सिंह भुल्लर, प्रीतिंदर सिंह कक्कू, गुरुदेव सिंह, अमर सिंह, बलवीर सिंह बल्ली, सत्य प्रकाश, आर के यादव, पंकज, कृष्ण कुमार, मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, मलकीत सिंह, क्रांति कुमार सिंह, प्रमोद पाल, मुन्ना साहनी, मो. फुरकान, ठाकुर रामसिंह, अशोक कुमार स्वामी, त्रिभवन सिंह सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Crime News : बाराबंकी में वायरल रील विवाद, युवती ने छत पर चढ़कर पुलिस को दी चुनौती, बोली- वीडियो डिलीट नहीं करूंगी, जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें: Crime News:गोमतीनगर में दबंगों का आतंक, होटल में युवक पर पिस्तौल की बट और कुर्सी से हमला, वीडियो वायरल

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News:ऑनलाइन गेम के जाल में फंसे यश की मौत ने खड़े किए कई सवाल, जांच में साइबर गैंग की संलिप्तता आयी सामने

Akhilesh Yadav | samajwadi party | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

samajwadi party Akhilesh Yadav up news latest up news up news hindi UP news 2025
Advertisment
Advertisment