Advertisment

UP News : उलेमा-ए-इकराम ने की अखिलेश यादव के दोबारा सीएम बनने की दुआ

सपा मुखिया अखिलेश यादव से लखनऊ में उलेमा-ए-इकराम के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उलेमा-ए-इकराम ने अखिलेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की दुआ की। उलमा-ए-इकराम ने कहा कि हम यकीन से कहते हैं कि आप मुलायम सिंह यादव के नक्शे कदम पर चल रहे है।

author-image
Vivek Srivastav
03 sep 9

लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उलेमा-ए-इकराम के प्रतिनिधिमंडल ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उलेमा-ए-इकराम के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उलेमा-ए-इकराम ने अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की दुआ की। उलमा-ए-इकराम में एक स्वर में अखिलेश यादव के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए कहा कि हम यकीन से यह बात कहते हैं कि आप नेताजी मुलायम सिंह यादव के नक्शे कदम पर चल रहे है। हम सभी लोग पूरी ताकत से समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

सपा का सभी से एक भावनात्मक रिश्ता

अखिलेश यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सपा का सभी से एक भावनात्मक रिश्ता है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा हो गई है। कानून का राज नहीं रह गया है। निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मॉब लिंचिंग में हत्याएं हो रही हैं। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। भाजपा सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए पुलिस का गैरकानूनी इस्तेमाल कर रही है। भ्रष्टाचार, लूट बेईमानी चरम पर है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है, आज किसानों, नौजवानों छात्रों समेत सभी वर्गों की कोई सुनवाई नहीं हैं। भाजपा सरकार ने बुनकरों का कारोबार चौपट कर दिया है। भाजपा नफरत का कारोबार करती है।

सपा सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कमजोर करने में सपा की अहम भूमिका रही है। 2027 में सपा, भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही देश हित में है। सपा सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। पीडीए की नीति पर चलकर सबके कल्याण, विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। 
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। लोकतंत्र, संविधान और वोट का अधिकार बचाने के लिए भाजपा से सावधान रहना होगा। भाजपा नफरत और साम्प्रदायिकता की राजनीति करती है। भाजपा चुनाव में हर स्तर पर बेईमानी करती है। बूथ को और मजबूत करना होगा। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना। हर काम को पूरी मेहनत और जागरूकता से करना होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विदेश नीति से लेकर हर मोर्चे पर फेल है। चीन, भारत का दोस्त नहीं हो सकता है। चीन हमारे कारोबार पर कब्जा कर रहा है। चीन पर भारत की निर्भरता ठीक नहीं है।

ये लोग रहे मौजूद

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी तथा प्रदेश अध्यक्ष मो. शकील नदवी के साथ अखिलेश यादव से भेंटकर्ताओं में प्रमुख थे सर्वश्री मौलाना आरिफ (जहूर कासमी), राव कारी सलीम देवबंद, मौलाना अब्दुल हलीम साहब, मौलाना अशरफ साहब, मौलाना इकबाल साहब, मौलाना सुफियान साहब, मौलाना शमशाद साहब, मौलाना उमैर साहब, मुफ्ती मोहम्मद मुदस्सिर साहब, बहरोज आलम (जहूर कासमी), कारी मो. असगर साहब, कारी अफजाल साहब, सूफी मुकीम साहब जगेता, कारी जुनैद साहब, कारी सईद अहमद, साहब, मुफ्ती साबिर साहब, मुफ्ती अतहर साहब, हाजी अय्यूब साहब, मौलाना हारुन साहब, मौलाना रेहान साहब, मुफ्ती जुल्फिकार साहब, मौलाना आकिल साहब, मौलाना रिजवान साहब, मुफ्ती नुवेद साहब, कारी सुएब साहब, कारी नईम साहब, कारी इमरान साहब, मौलाना फरमान साहब, मौलाना आलिशान साहब।

Advertisment

यह भी पढ़ें- SRMU बवाल पर ABVP का हल्लाबोल, योगी सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं और छात्रों का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें- एकेटीयू : 70 प्रतिशत भरते ही डस्ट​बिन भेजेगा मैसेज, खतरनाक गैस पहचानेगा रोबोट

यह भी पढ़ें- पुराने मीटरों की रीडिंग शून्य : बिजली विभाग को करोड़ों का चूना, निजी कंपनी पर एफआईआर

Advertisment

यह भी पढ़ें- Electricity Privatisation : निजी कंपनियों के पक्ष में एसबीडी, सीएम से निजीकरण का फैसला निरस्त करने की मांग

: akhileshyadav | samajwadi party | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

UP news 2025 up news hindi akhileshyadav latest up news up news samajwadi party
Advertisment
Advertisment