Advertisment

UP News: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा का ऐलान, 18 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

author-image
Vivek Srivastav
06 d4

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। 
परिषद की सचिव भावना सिंह के आदेश के मुताबिक, आगामी वर्ष की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस बार परीक्षा कार्यक्रम पहले से ही घोषित कर दिया गया है, ताकि विद्यालयों और विद्यार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी

माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने अपने आदेश में बताया है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का होगा, जो 18 फरवरी को पहली पाली में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 19 फरवरी को प्रारंभिक हिंदी तथा संस्कृत, 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान और 21 फरवरी को गृहविज्ञान एवं सिलाई जैसी विषयों की परीक्षाएं होंगी। गणित, विज्ञान, कला, संस्कृत, संगीत और कंप्यूटर विषयों की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह तक संपन्न होंगी। अंतिम परीक्षा 12 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा का आरंभ सामान्य हिंदी विषय से होगा

इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा का आरंभ भी 18 फरवरी को सामान्य हिंदी विषय से होगा। अगले दिन यानी 19 फरवरी को भौतिक विज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान आदि विषयों की परीक्षा होगी। 20 फरवरी को समाजशास्त्र एवं कृषि विज्ञान, 23 फरवरी को अंग्रेजी, 24 फरवरी को जीवविज्ञान और गणित की परीक्षाएं होंगी।
इसके अलावा, 27 और 28 फरवरी को अर्थशास्त्र, संगीत, कृषि एवं पशुपालन से संबंधित विषयों की परीक्षाएं आयोजित होंगी। मार्च के पहले सप्ताह में वाणिज्य, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र और कंप्यूटर जैसे विषयों की परीक्षाएं संपन्न होंगी।

यह भी पढ़ें: Crime News: एएनटीएफ ने 80 किलो गांजा के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: माल थाना क्षेत्र की गुत्थी सुलझी, प्रेम-वैमनस्य में हुई थी महिला की हत्या, पति ही निकला कातिल

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime:युवती से सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल

 latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | UP Board 

Advertisment
UP news 2025 UP Board up news hindi up news in hindi latest up news up news
Advertisment
Advertisment