Advertisment

UP News: नेहरू-जिन्‍ना की कौन सी लालसा जानते थे अंग्रेज?, ये क्‍या कह गईं उमा भारती?

एनसीईआरटी की नई किताब में भारत के विभाजन के लिए मोहम्‍मद अली जिन्‍ना, इंडियन नेशनल कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्‍मेदार बताए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है। वहीं, अब भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने भी जवाबी हमला बोला है।

author-image
Vivek Srivastav
17 aug 5

जवाहरलाल नेहरू, मोहम्‍मद अली जिन्‍ना और उमा भारती का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। एनसीईआरटी(National Council of Educational Research and Training) की नई किताब में भारत विभाजन के लिए मोहम्‍मद अली जिन्‍ना, इंडियन नेशनल कांग्रेस और लॉर्ड माउंटबेटन को जिम्‍मेदार बताए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है। साथ ही उस पर शिक्षा के भगवाकरण का आरोप लगा रही है। वहीं, अब इस मामले में भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने भी जवाबी हमला बोला है। वह लखनऊ में पत्रकारों से रूबरू थीं।

भारत में विभाजन के बीज अंग्रेजों ने बोए थे

भाजपा नेता उमा भारती ने कहा कि भारत में विभाजन के बीज अंग्रेजों ने बोए थे और अंग्रेजों के साथ जिनकी सहमति थी, उनमें जवाहरलाल नेहरू व मोहम्‍मद अली जिन्‍ना शामिल थे। उमा भारती ने कहा कि अंग्रेज मोहम्मद अली जिन्ना और जवाहरलाल नेहरू की भारत का प्रधानमंत्री बनने की लालसा को जानते थे। हालांकि अंग्रेजों का रुझान नेहरू की तरफ और नेहरू का झुकाव अंग्रेजों की तरफ था। ऐसे में जब मोहम्‍मद अली जिन्ना को लगा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, तो उसके बाद से ही मोहम्‍मद अली जिन्‍ना कट्टर इस्‍लामिकपंथी हो गए और इसके बाद ही ऐसे हालात बने कि अलग पाकिस्तान की मांग उठी।

अलग पाकिस्‍तान का विचार भी कांग्रेस की वजह से उत्‍पन्‍न हुआ

उमा भारती ने कहा कि अलग पाकिस्तान के बीज भी कांग्रेस ने ही बोए थे, अलग पाकिस्‍तान का विचार भी कांग्रेस की वजह से ही उत्‍पन्‍न हुआ और जो विभाजन हुआ, उसके लिए अंततः कांग्रेस ही जिम्मेदार थी। भाजपा नेता ने कहा कि गांधी ने कहा था कि मेरी लाश पर विभाजन होगा, और आगे चलकर गांधी और जिन्‍ना के सामने ही भारत का विभाजन हुआ। भाजपा नेता ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था और आज भी कांग्रेस उसी मानसिकता में विश्वास करती है। उमा भारती ने अयोध्‍या की बात करते हुए कहा कि वहां जब 1949 में रामलला की मूर्तियां प्रकट हुईं तो कांग्रेस ने पूजा भी करवाई और ताला भी लगवाया, ताकि हिंदू भी खुश रहे और मुसलमान भी। भाजपा नेता ने कहा कि अंग्रेजों की भारत विभाजन की जो योजना थी, मिलीभगत थी, उससे जवाहरलाल नेहरू तो सहमत थे, लेकिन मोहम्‍मद अली जिन्‍ना सहमत नहीं थे, इसी वजह से भारत का विभाजन हुआ।

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को ईओडब्लू की टीम ने किया गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं पर कर्मियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

NCERT 2025 | NCERT Controversy | NCERT History book | latest up news | up news | UP news 2025 | up news breaking | up news hindi | up news in hindi | Bharatiya Janata Party | bjp 

bjp up news latest up news Bharatiya Janata Party up news in hindi up news breaking up news hindi UP news 2025 NCERT Controversy NCERT History book NCERT 2025
Advertisment
Advertisment