Advertisment

UP News : काशी की दालमंडी को लेकर भाजपा पर क्‍यों बरसे अखिलेश यादव?

बिहार में ओवैसी और बसपा प्रमुख मायावती की जुगलबंदी ने सपा मुखिया अखिलेश की चिंता और बढ़ा दी है। उनका मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो सपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जोरदार हमला बोला।

author-image
Vivek Srivastav
21 d6

प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद अब उत्‍तर प्रदेश की सियासत में नया तूफान उठ खड़ा हुआ है। खासकर बिहार चुनाव में AIMIM की शानदार जीत ने यूपी के उन सियासी दलों की चिंता बढ़ा दी है, जिनकी सियासत मुस्लिम मतदाताओं के आसपास घूमती है और इनमें सबसे प्रमुख है समाजवादी पार्टी। बिहार में ओवैसी और बसपा प्रमुख मायावती की जुगलबंदी ने सपा मुखिया अखिलेश की चिंता और बढ़ा दी है। उनका मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो सपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

ध्वस्तीकरण को राजनीतिक डिमोलिशन करार दिया

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। सपा मुखिया का पूरा फोकस मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में चलाए जा रहे बुलडोजर एक्शन पर था। अखिलेश यादव ने वाराणसी के दालमंडी और लखनऊ के अकबरनगर में हो रहे ध्वस्तीकरण को राजनीतिक डिमोलिशन करार दिया।
सपा मुखिया ने कहा, 'काशी को क्योटो बनाने की बात कही गई थी, लेकिन वहां सिर्फ राजनीतिक प्रोजेक्ट पूरा किया जा रहा है। दालमंडी के कारोबारी दशकों से वहां दुकान चला रहे हैं, अब उन्हें दाल की तरह दला जा रहा है।  अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने रास्ता देने का वादा किया था, लेकिन अब दुकानें तो दे सकते हैं, बाजार और ग्राहक नहीं दे सकते। उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह चौड़ीकरण नहीं बल्कि भाजपा की संकीर्ण सियासत की साजिश है।

यह भी पढ़ें : UP Politics : SIR प्रक्रिया पर अव्यवस्था के आरोप, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें : Ayodhya News : राम मंदिर के लिए विशेष ध्वज तैयार, विशेष पैराशूट फैब्रिक और रेशमी धागों से है बना

Advertisment

यह भी पढ़ें :  UP Politics : बसपा का आरोप, जानबूझकर केवल हमारे कार्यकताओं पर कार्रवाई की जा रही

 akhileshyadav | Akhilesh Yada PDA | Mayawati | BSP Mayawati | BSP Chief Mayawati | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

Akhilesh Yada PDA Mayawati BSP Chief Mayawati UP Politics akhileshyadav up politics update UP politics today UP politics latest up politics 2025 BSP Mayawati
Advertisment
Advertisment