/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/20/20-d5-2025-11-20-16-41-55.png)
समीक्षा बैठक के दौरान बसपा प्रमुख मायावती के साथ बिहार से नवनिर्वाचित विधायक सतीश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता :बहुजन समाज पार्टी ने आरोप लगाया है कि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन विरोधी दलों से जुड़े असामाजिक तत्वों ने बवाल किया, जिसमें बसपा विधायक की गाड़ी सहित प्रशासन की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने रात में लाठीचार्ज किया, जिसमें बसपा के कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए।
पार्टी के 250 कार्यकर्ताओं और 1,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR
बसपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले की पुलिस ने शासन के दबाव में पार्टी के 250 कार्यकर्ताओं और 1,000 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और कार्रवाई का निशाना सिर्फ बसपा कार्यकर्ताओं को बनाया जा रहा है। पार्टी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई या गिरफ्तारी न की जाए।
बहुजन समाज पार्टी की बिहार इकाई समेत कई राज्यों की यूनिटों की समीक्षा बैठक नई दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें में बिहार के वरिष्ठ पदाधिकारी और नवनिर्वाचित विधायक सतीश यादव भी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान ही बसपा नेताओं ने उक्त आरोप लगाए हैं। इसे लेकर बसपा मुखिया मायावती ने भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखी है।
यह भी पढ़ें- मानवता की मिसाल : बलरामपुर अस्पताल में अनाथ गरीब मरीज का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन
यह भी पढ़ें- Health News : रक्त विकार सबसे बड़ी बीमारी, लखनऊ में मंथन करेंगे 1200 डॉक्टर
BSP Mayawati | BSP Chief Mayawati | Mayawati | BSP Bihar | BSP Campaign | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)