Advertisment

UP News : चुनाव आयोग पर क्‍यों बरस पड़े अखिलेश यादव? कौन सा जवाब नहीं मिला?

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार सुबह सोशल मीडिया एक्‍स के जरिए चुनाव आयोग पर एक के बाद एक कई तीखे हमले बोले। अखिलेश यादव ने एक पोस्‍ट शेयर करते हुए दावा किया है कि चुनाव आयोग को वोट डकैती के 18,000 शपथपत्र दिए गए, लेकिन जवाब एक का भी नहीं आया।

author-image
Vivek Srivastav
17 aug 3

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के विरोध में आज से महागठबंधन, मतदाता अधिकार यात्रा का आयोजन कर रहा है। इसकी कमान खुद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने हाथों में ले रखी है और उनके साथ हैं राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्‍वी यादव। वहीं, यूपी में चुनाव आयोग पर सियासी हमला बोलने की कमान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने संभाल रखी है। गौरतलब है कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं और उससे पहले ही चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। 

उनका जवाब भी न आया अब तक हमारे 'हलफनामों' का'

सपा(samajwadi party) मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार सुबह सोशल मीडिया एक्‍स के जरिए चुनाव आयोग पर एक के बाद एक कई तीखे हमले बोले। अखिलेश यादव ने एक पोस्‍ट शेयर करते हुए दावा किया है कि चुनाव आयोग को वोट डकैती के 18,000 शपथपत्र दिए गए, लेकिन जवाब एक का भी नहीं आया। उन्‍होंने शायराना अंदाज में लिखा, 'चिट्ठा लंबा होता जा रहा है जिनकी करतूतों-कारनामों का, उनका जवाब भी न आया अब तक हमारे 'हलफनामों' का'।

चुनाव आयोग को दी नसीहत

इसके बाद सपा मुखिया( akhileshyadav) ने दूसरी पोस्‍ट में लिखा, चुनाव आयोग को सुधार ही नहीं, आमूलचूल परिवर्तन की अपरिहार्यता है। आज लोकतंत्र को बचाने का ऐतिहासिक दायित्व उनके कंधों पर है। माना उनके ऊपर कई प्रकार के अवांछित दबाव काम कर रहे हैं, लेकिन वो ये न समझें कि वो अकेले हैं। जब चुनाव आयोग सही रास्ते पर चल निकलेगा, तो करोड़ों भारतवासियों का साथ उसका रक्षा कवच बन जाएगा। सत्य के मार्ग पर चलने वालों के साथ जनता और जन विश्वास स्वयं चलने लगता है। चुनाव आयोग का एक सही और साहसिक कदम देश की अनंत पीढ़ियों का भविष्य और कल्याण सुनिश्चित कर सकता है। सबको अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को ईओडब्लू की टीम ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं पर कर्मियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Akhilesh vs EC | UP news 2025 | up news breaking | up news | latest up news | up news hindi | up news in hindi | 2025 assembly election Bihar | 2025 election Bihar | 2025 election news

2025 election news 2025 election Bihar 2025 assembly election Bihar up news in hindi up news hindi latest up news up news up news breaking UP news 2025 samajwadi party Akhilesh vs EC akhileshyadav
Advertisment
Advertisment