Advertisment

UP News: अखिलेश यादव क्‍यों बोले, मुझे तो प्रधानमंत्री जी कमजोर दिखाई दे रहे हैं

उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग कुछ भी झूठ बोल सकते हैं, कुछ भी अपना सकते हैं। अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सोचिए लालकिले पर किसकी तारीफ कर रहे थे? लालकिला किसने बनवाया?

author-image
Vivek Srivastav
03 1a c

सपा मुखिया अखिलेश यादव व पीएम मोदी का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की हर सड़क में गड्ढे हैं, इनका हर एक्सप्रेसवे टूट गया है क्योंकि भाजपा ने भ्रष्टाचार किया है। भ्रष्‍टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे हैं वहां पर। सपा मुखिया ने कहा कि हम लोग भाजपा को हटाएंगे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के लोग कुछ भी झूठ बोल सकते हैं, कुछ भी अपना सकते हैं। अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सोचिए लालकिले पर किसकी तारीफ कर रहे थे? लालकिला किसने बनवाया? मुगलों ने, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी उस संस्‍था की तारीफ कर रहे थे जो रजिस्‍टर्ड ही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे तो प्रधानमंत्री जी(pm modi) कमजोर दिखाई दे रहे हैं। 

15 अगस्‍त के कार्यक्रम में हमें कार्ड ही नहीं भेजा

कांग्रेस पार्टी के 15 अगस्‍त के कार्यक्रम में ने जाने पर सपा मुखिया ने कहा कि हमें तो बुलाया ही नहीं। कार्ड ही नहीं भेजा। कार्ड पता नहीं किस पते पर भेज दिया? उन्‍होंने आगे कहा कि भाजपा कभी स्वीकार नहीं कर सकती है कि लोगों को शामिल किया जाए, अपनाया जाए। यह लोग विपक्ष को दुश्मन मानते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष अपनी बात कहता है लेकिन सत्‍ता पक्ष के लोग कुछ करें, तो उनको पूरी आजादी है। हम करें तो कड़ी कार्रवाई होती है। 

भाजपा की सिर्फ एक विचारधारा है कि कुर्सी पर बने रहना

सपा मुखिया(samajwadi party)ने कहा कि भाजपा की कोई विचारधारा नहीं है, उनकी सिर्फ एक विचारधारा है कि कुर्सी पर बने रहना। अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा बनी तो कहा गया कि यह सेकुलर, सोशलिस्‍ट रास्‍ते पर चलेगी, लेकिन आज केवल बड़े-बड़े उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अखिलेश(Akhilesh Yada PDA) ने आरोप लगाया कि पिछड़ा, दलित और अल्‍पसंख्‍यक(PDA) के साथ भेदभाव किया जा रहा है और हम व आप उसकी कल्‍पना भी नहीं कर सकते। 
अखिलेश यादव(akhileshyadav)ने कहा कि जबसे भाजपा( bjp) आई है, सबसे ज्यादा फर्जी काम बढ़े हैं। उन्‍होंने कहा कि टेक्नोलॉजी इतनी फूलप्रूफ होनी चाहिए, जिससे बेईमानी ना हो सके। जर्मनी के कोर्ट ने कहा है कि अगर ईवीएम से वोट पड़ेंगे तो असंवैधानिक होगा, अमेरिका में भी बैलेट पेपर से ही  वोट पड़ते हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने 1857 की क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में 25 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को ईओडब्लू की टीम ने किया गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं पर कर्मियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, 16 अगस्त को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

Advertisment
up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news bjp पीएम मोदी pm modi samajwadi party Akhilesh Yada PDA akhileshyadav
Advertisment
Advertisment