Advertisment

UP News: यूपी में नौ स्थानों पर मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित करेगा युवा मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 50वें वर्ष में प्रदेश में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित करेगा। आगामी 25, 26 और 27 जून को प्रदेश में अलग-अलग 9 स्थानों पर ये कार्यक्रम किए जाएंगे।

author-image
Vivek Srivastav
उत्तर प्रदेश

प्रतीकात्‍मक Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 50वें वर्ष में प्रदेश में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित करेगा। आगामी 25, 26 और 27 जून को प्रदेश में अलग-अलग 9 स्थानों पर ये कार्यक्रम किए जाएंगे। मॉक पार्लियामेंट की तैयारियों के संदर्भ में गुरुवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजयुमो के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए तैयारियों की समीक्षा की।

Advertisment

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय

धर्मपाल सिंह ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपा था। युवाओं को इस ऐतिहासिक सत्य से अवगत कराना आवश्यक है ताकि भविष्य में लोकतंत्र पर ऐसा संकट दोबारा न आए और देश के युवा सहित सभी नागरिक लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक रहें। प्रदेश महामंत्री (संगठन ) ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र पर आघात किया। कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटकर आपातकाल लगाया। आज कांग्रेस के उस काले कारनामे को जन जन को बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से इस संदेश को प्रदेश के कोने-कोने तक विशेष रूप से युवाओं के बीच पहुंचाएं।

अधिक से अधिक युवाओं को इस आयोजन से जोड़ें

Advertisment

बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने की। आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की कार्यक्रम को कैसे करना है उसके बारे में विस्तार रूप से बताया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि इमरजेंसी के उस दमनकारी कालखंड को आज का युवा ठीक से समझे, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक युवाओं को इस आयोजन से जोड़ें।
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने बताया कि मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम मेरठ, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली में आयोजित किए जाएंगे। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, अभियान की प्रदेश टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Crime News: प्रेमी ने किशोरी को नशीला खिलाकर दोस्तों संग किया सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें : यूपी में जुलाई का राशन 20 जून से बंटेगा, 35 किलो मुफ्त अनाज और 18 रुपये किलो मिलेगी चीनी

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News:आजमगढ़ में थाना प्रभारी पर भीड़ ने बरसाए लाठी-डंडे, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

 

Advertisment
Advertisment