Advertisment

UP News: स्‍कूलों के विलय को लेकर प्रियंका गांधी ने खोला योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा

उत्‍तर प्रदेश में प्राथमिक स्‍कूलों के विलय को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर गरीब व वंचित वर्ग के बच्‍चों से शिक्षा का अधिकार छीनने का आरोप लगाया है।

author-image
Vivek Srivastav
priyanka 14

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश में प्राथमिक स्‍कूलों के विलय को लेकर विपक्षी दल लगातार योगी सरकार को घेर रहे हैं। वहीं, अब इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा( priyanka Gandhi) ने भी योगी सरकार पर गरीब व वंचित वर्ग के बच्‍चों से शिक्षा का अधिकार छीनने का आरोप लगाया है। क‍ांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सोशल मीडिया 'एक्‍स' पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश की सरकार स्‍कूलों का विलय करने के नाम पर करीब 5,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है। शिक्षक संगठनों के मुताबिक, सरकार की मंशा लगभग 27,000 स्कूलों को बंद करने की है।'

यूपीए सरकार देश में शिक्षा का अधिकार कानून लाई थी

क‍ांग्रेस(Congress) महासचिव प्रियंका ने कहा कि यूपीए सरकार देश में शिक्षा का अधिकार कानून लाई थी, जिसके तहत हर गांव में स्कूल की व्यवस्था की गई थी ताकि गरीब परिवार के बच्चों के लिए शिक्षा सुलभ हो सके। अगर स्कूल, घर से दूर हुए तो छोटे बच्चे, खासकर लड़कियां कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल कैसे पहुंचेंगी? जाहिर है कि उनकी पढ़ाई छूट जाएगी। बच्चों से यह अधिकार क्यों छीना जा रहा है?' 
उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार( yogi government) का यह आदेश शिक्षा के अधिकार के खिलाफ तो है ही, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब और वंचित तबकों के भी खिलाफ है।

यह भी पढ़े : Crime News: प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, निकाह के बाद परिवार ने किया शोषण, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: Crime News: एयरपोर्ट से फरार साइबर ठग अर्श इंदौर से गिरफ्तार, गुजरात पुलिस ले गई साथ

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News:'शिजर-ए-तैयबा' से करता था ब्रेनवॉश, लव जिहाद और धर्मांतरण फैलाने में जुटा था छांगुर बाबा , ATS की जांच में बड़ा खुलासा

yogi news | cm yogi news | yogi government news | up news in hindi | up news hindi | UP news 2025 | up news | latest up news

latest up news up news UP news 2025 up news hindi up news in hindi yogi government yogi government news cm yogi news yogi news priyanka Gandhi Congress
Advertisment
Advertisment