/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/14/obsence-2025-07-14-16-58-58.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। आगरा से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे बदनाम करने के लिए पत्नी की बहन को भेज दिया। पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और फिलहाल पत्नी मायके में रह रही थी। महिला की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बदनाम करने के मकसद से उठाया कदम
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। साल 2014 में उसकी शादी मथुरा के रहने वाले युवक से हुई थी। फिलहाल घरेलू झगड़ों के चलते करीब छह माह से वह अपने मायके में रह रही थी। इससे नाराज पति ने उसे बदनाम करने की साजिश रची और यह घृणित काम को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि उसके पति एआई तकनीक की मदद लेकर एक अश्लील वीडियो में उसका चेहरा मर्ज कर एक नया वीडियो बनाया। इस अश्लील वीडियो को अंजान नंबर से पीडि़ता की बहन को भेज दिया। इसकी वजह से उसके चरित्र पर सवाल उठने लगे। साथ ही पति ने पीडि़ता पर यह भी आरोप लगाया कि इसकी ऐसी ही हरकतों की वजह से घर में झगड़ा होता है।
साइबर पुलिस ने जांच शुरू की
पीडि़ता ने बताया कि अश्लील वीडियो से उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। इंटरनेट पर जांच करने पर पता चला कि वीडियो नकली है और एआई तकनीक की मदद से बनाया गया है। इसके बाद पीडि़त महिला ने एसीपी हरिपर्वत से पति की शिकायत की थी। महलिा की शिकायत पर थाना साइबर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Crime News: एयरपोर्ट से फरार साइबर ठग अर्श इंदौर से गिरफ्तार, गुजरात पुलिस ले गई साथ
up news in hindi | up news hindi | UP news 2025 | up news | latest up news