Advertisment

UP News: केशव प्रसाद मौर्य ने क्‍यों कहा? सपा का नाम बदलकर 'मदरसावादी पार्टी' रख लें अखिलेश यादव

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी का नाम बदलकर मदरसावादी पार्टी रख लेना चाहिए।

author-image
Vivek Srivastav
keshav akhilesh

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और इसके बहाने सत्‍ता पक्ष व विपक्ष, दोनों की ओर से तीखी बयानबाजी हो रही है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जहां 2027 में प्रदेश में सपा(samajwadiparty) सरकार बनने पर कांवडि़यों के लिए अलग कॉरिडोर बनाने की बात कही, तो दूसरी ओर से डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा था कि राम भक्‍तों पर गोलियां चलवाने वाले अब कांवडि़यों के लिए अलग कॉरिडोर बनाने की बात कर रहे हैं। अब एक बार फिर केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव(akhileshyadav) पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। 

डिप्‍टी सीएम ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा कि हिंदुओं की आस्था को व्यापार बताने का दुस्साहस करने वाले सपा(samajwadi party) बहादुर श्री अखिलेश यादव ने सही मायने में मुस्लिम, मस्जिद और मदरसों को अपने 'वोट का बाजार' बना रखा है। उन्‍होंने कहा कि सपाईयों को अपने बहादुर से समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर 'मदरसावादी पार्टी' रखने की मांग करनी चाहिए।

क्‍या कहा था अखिलेश यादव ने

सपा मुखिया अखिलेश यादव(akhilesh yadav) ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने आस्था को व्यापार का जरिया बना लिया है। प्राचीन गलियों और विरासतों को खत्म कर के भव्य कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, जिससे सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमें जोड़ते हैं, लेकिन ये सरकार लोगों की खुशियां भी छीन रही है।

यह भी पढ़े : Crime News: प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, निकाह के बाद परिवार ने किया शोषण, मुकदमा दर्ज

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: एयरपोर्ट से फरार साइबर ठग अर्श इंदौर से गिरफ्तार, गुजरात पुलिस ले गई साथ

यह भी पढ़ें: Crime News:'शिजर-ए-तैयबा' से करता था ब्रेनवॉश, लव जिहाद और धर्मांतरण फैलाने में जुटा था छांगुर बाबा , ATS की जांच में बड़ा खुलासा

keshav maurya | akhilesh yadav vs keshav prasad maurya | Keshav Maurya on Akhilesh Yadav | keshav prasad maurya | bjp

bjp keshav prasad maurya Keshav Maurya on Akhilesh Yadav akhilesh yadav vs keshav prasad maurya keshav maurya samajwadiparty samajwadi party akhileshyadav Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment