Advertisment

नेपाल में बगावत के बीच यूपी अलर्ट, सीमाओं पर कड़ी चौकसी और कंट्रोल रूम सक्रिय

नेपाल में बढ़ते विद्रोह के बीच यूपी सरकार अलर्ट पर है। नेपाल सीमा से सटे जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और 24 घंटे गश्त जारी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की निगरानी के लिए विशेष यूनिट बनाई गई है।

author-image
Shishir Patel
Photo

नेपाल हिंसा के बाद डीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी किया निर्देश।

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। नेपाल में आंतरिक अशांति और विद्रोह की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल से सटी सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई

प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने नेपाल सीमा से लगे सभी जिलों की पुलिस को 24 घंटे अलर्ट रहने का आदेश दिया है। सीमावर्ती इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

सरकार ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की विशेष सोशल मीडिया इकाई लगातार निगरानी कर रही है। संदिग्ध या संवेदनशील पोस्ट मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी।

भारतीय नागरिकों की मदद के लिए कंट्रोल रूम

नेपाल में फंसे भारतीयों की सहायता के लिए यूपी पुलिस मुख्यालय में विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को दी गई है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर 24 घंटे संचालित रहेंगे, ताकि लोग तुरंत मदद पा सकें।सरकार ने सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें। यूपी पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है।

हेल्पलाइन नंबर

 0522-2390257

 0522-2724010

 9454401674

व्हाट्सएप: 9454401674

गौरीफंटा बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग

Advertisment

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन की आग मंगलवार को भारत के लखीमपुर खीरी जिले के गौरीफंटा की सीमा से सटे धनगढ़ी के कैलाली जिले में भी पहुंच गई। इसके बाद भारतीय सीमा सील कर दी गई। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प ने शर्मा रात करीब साढ़े नौ बजे सीमा पर पहुंचकर एसएसबी जवानों के साथ पैदल गश्त की। पीलीभीत की नेपाल सीमा भी अघोषित तौर पर सील कर आवाजाही रोक दी गई है। 

यह भी पढ़ें: Crime News: तीन दिन पहले ही महाकाल का दर्शन कर लौटे थे पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता अरुण कुमार मिश्रा

यह भी पढ़ें: प्रेम विवाह से खफा साले और रिश्तेदार ने युवक की ली जान, शव नाले में मिला

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: बागपत में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने तीन बेटियों की हत्या के बाद की आत्महत्या

Lucknow Crime
Advertisment
Advertisment