Advertisment

UP News: यूपी पुलिस में 60,244 कांस्‍टेबल के पदों पर नियुक्ति पत्र मिलने की तारीख आ गई!

यूपी पुलिस में 60,244 कांस्‍टेबल के पदों पर नियुक्ति पत्र अब जल्‍द ही मिलने जा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय ने इस बारे में एक पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक नियुक्ति पत्र इसी माह के दूसरे सप्‍ताह में बांटे जाएंगे।

author-image
Vivek Srivastav
यूपी पुलिस

प्रतीकात्मक तस्वीर Photograph: (सोशल मी‍डिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता : उत्‍तर प्रदेश पुलिस में 60,244 कांस्‍टेबल के पदों पर नियुक्ति पत्र के वितरण का इंतजार अब खत्‍म होने जा रहा है। पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक यह नियुक्ति पत्र इसी माह के दूसरे हफ्ते में वितरित किए जाएंगे। यह भव्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय एकाना स्टेडियम में होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी और उम्मीदवारों के लिए निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।

Advertisment

हो चुका है कैडर आवंटन 

यह पत्र सिविल पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों की रूपरेखा प्रस्तुत करता है, जिसमें नियुक्ति पत्रों का वितरण और प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जनपदों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई शामिल है। यह पत्र राज्य के सभी पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को संबोधित किया गया है। जारी पत्र के अनुसार 48,196 पुरुष और 12,048 महिला उम्मीदवारों के लिए कैडर आवंटन पहले ही जारी आदेश के माध्यम से किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें : Lucknow weather today: बारिश के लिए बढ़ता ही जा रहा लखनऊ वालों का इंतजार

Advertisment

यह भी पढ़ें : Lucknow News: अवध चौराहे पर अराजक यातायात व्यवस्था, ई-रिक्शा व ऑटो चालकों का रहता है कब्जा

यह भी पढ़ें : इंसानियत भी शर्मसार : बेजुबान 10 कुत्‍तों को खाने में दिया जहर, 4 की मौत

यह भी पढ़ें : UP News: नीतीश कुमार क्‍यों आ गए मायावती के निशाने पर? क्‍या कहा बसपा सुप्रीमो ने?

Advertisment
Advertisment