Advertisment

UP Politics : रिहाई के बाद इरफान सोलंकी बोले, 34 माह बाद खुली हवा में सांस ले रहा हूं

समाजवादी पार्टी के लिए पिछले कुछ दिन सियासत के लिहाज से अच्‍छे गुजरे हैं। पहले उसके कद्दावर नेता आजम खां को 23 महीने बाद जमानत मिली और अब पार्टी के ही पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी 34 माह बाद जमानत पर बाहर आ गए हैं।

author-image
Vivek Srivastav
01 a6

रि‍हाई के बाद पत्‍नी नसीम के साथ इरफान सोलंकी। Photograph: (सोशल मीडिया)

कानपुर, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के लिए पिछले कुछ दिन सियासत के लिहाज से अच्‍छे गुजरे हैं। पहले उसके कद्दावर नेता आजम खां को 23 महीने बाद जमानत मिली और अब पार्टी के ही पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी 34 माह बाद जमानत पर बाहर आ गए हैं। महाराजगंज जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार देर रात वह अपने घर कानपुर पहुंचे। महानगर पहुंचने पर जाजमऊ के पास उनका जोरदार स्‍वागत किया गया। घर पर उनसे मिलने वालों का जमघट सा रहा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी उनसे फोन पर बात की।

सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताया

अपनी रिहाई पर इरफान सोलंकी ने कहा कि 34 माह बाद खुली हवा में सांस ले रहा हूं। इरफान ने इसके लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने हर पल उनके परिवार का साथ दिया और ध्‍यान रखा। पूर्व विधायक ने कहा कि सपा मुख‍िया रोजाना ही फोन पर बच्‍चों का हालचाल लेते रहते थे। इतने लंबे समय के बाद परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रहे इरफान सोलंकी ने कहा कि कानपुर शहर के लोगों की वजह से ही उनकी पत्‍नी नसीम सोलंकी विधायक बन सकीं। 
रिहाई के वक्‍त उनकी पत्‍नी नसीम, बेटा और दोनों बेटियां बेसब्री से जेल के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे।

01 a7
रि‍हाई के बाद परि‍वार के साथ इरफान सोलंकी। Photograph: (सोशल मीडिया)

क्‍यों अटकी थी रिहाई

नजीर फातिमा के प्‍लॉट पर आग लगाने के केस में MP\MLA सेशन कोर्ट ने सात जून 2024 को इरफान, रिजवान, शौकत अली, मो. शरीफ और इसराइल आटेवाला को 7-7 साल कैद की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई। अपील स्वीकार होने पर 14 नवंबर, 2024 को इरफान को जमानत मिल गई थी। इसके अलावा अन्य मुकदमों में भी इरफान को जमानत मिल चुकी थी, लेकिन सिर्फ गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत न मिल पाने के कारण रिहाई अटकी थी।

इसलिए गंवानी पड़ी थी विधायकी

इरफान सोलंकी को सात साल कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसके कारण उनको विधायकी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए। सपा की ओर से इरफान की पत्‍नी नसीम सोलंकी को उतारा गया। नसीम चुनाव जीतने में कामयाब हो गईं। इससे सपा की परंपरागत सीट पर इरफान के परिवार का कब्जा बरकरार रहा।

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP Politics : महाराष्‍ट्र के मौलाना ने कहा, सीएम योगी को यहीं दफन कर देंगे, भड़क उठा सिख समुदाय

यह भी पढ़ें : UP Politics : अमित मालवीय ने दी अखिलेश को नसीहत, कहा- बेहूदा व अनपढ़ यूट्यूबर्स का प्रचार करना बंद कीजिए

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : UP News : कन्‍याओं के पैर धुलकर अपने हाथों से भोजन करवाया सीएम योगी ने

Advertisment

Kanpur News | Kanpur News in Hindi | kanpur news today | kkanpur news today in hindi | Latest Kanpur News in Hindi | samajwadi party | Akhilesh Yadav | Akhilesh Yada PDA | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | UP Political News | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today 

samajwadi party Akhilesh Yadav up news latest up news Kanpur News Akhilesh Yada PDA kanpur news today Kanpur News in Hindi Latest Kanpur News in Hindi kkanpur news today in hindi UP Politics UP Political News up news hindi UP politics today UP news 2025 UP politics latest up politics 2025
Advertisment
Advertisment