/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/06/06-a4-2025-10-06-13-59-46.png)
पीड़ित परिवार को सांत्वना देते अजय राय। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी के रायबरेली में चोर समझकर पीटे गए दलित युवक की हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे यूपी में बाबा का जंगलराज चल रहा है और बाबा के लोग ही गरीबों व दलितों को मार रहे हैं।
गौरतलब है कि मृतक हरिओम फतेहपुर का रहने वाला था और पत्नी से मिलने जा रहा था। इस बीच, रास्ते में लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई की। पिटाई के दौरान हरिओम ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम भी लिया, लेकिन पीटने वाले बोले, हम बाबा वाले हैं और उसे पीटते रहे। कुछ देर बाद हरिओम की मौत हो गई थी।
पुलिस चाहती तो जान बचा सकती थी।
कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि यह बहुत गरीब परिवार है। अजय राय ने कहा कि मृतक की पत्नी ने बताया कि घटना के वक्त पुलिस वहां मौजूद थी और चाहती तो उसके पति की जान बचा सकती थी, उसे थाने ले जा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि बाबा के राज में गरीबों और दलितों के साथ यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है और बाबा लोगों की हत्या करवा रहे हैं। अजय राय ने कहा कि भाजपा शासन में दलितों की सुरक्षा भगवान भरोसे है, न कानून का डर, न इंसाफ की गारंटी! उन्होंने कहा कि अब यूपी में अन्याय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी।
यह भी पढ़ें : Saharanpur: आतंक का पर्याय बना एक लाख का इनामी बदमाश इमरान पुलिस मुठभेड़ में ढेर
यह भी पढ़ें : Firozabad: मुठभेड़ में ढेर हुआ दो करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड, चर्चित पुलिस अफसर एसपी देहात अनुज चौधरी की जैकेट पर लगी गोली
यह भी पढ़ें : Indian Railways : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 29 नवंबर तक चलेगी आगरा कैंट जोगबनी पूजा स्पेशल
latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update