Advertisment

UP Politics : अखिलेश का बड़ा आरोप, भाजपाई 'काली कमाई' से 'सोने' की जमाखोरी कर रहे, इसलिए बढ़ रही कीमतें

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में सोने की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का कारण, आम जनता में सोने की मांग बढ़ना नहीं, बल्कि महाभ्रष्‍ट भाजपाइयों की तरल 'काली कमाई' को ठोस में बदलने वाला 'स्‍वर्णीकरण' है। जानें और क्‍या कहा?

author-image
Vivek Srivastav
01 a10

अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोने की लगातार बढ़ती जा रही कीमतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने सवाल उठाया है कि सोने, चांदी के आयात में लगभग दोगुना वृद्धि होने के बाद भी कीमतों में इजाफा क्‍यों हो रहा है? अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में सोने की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का कारण, आम जनता में सोने की मांग बढ़ना नहीं, बल्कि महाभ्रष्‍ट भाजपाइयों की तरल 'काली कमाई' को ठोस में बदलने वाला 'स्‍वर्णीकरण' है। 
गौरतलब है कि सोने की कीमतें सारे रिकॉर्ड तोड़कर 1 लाख 20 हजार प्रति तोला के पार तक पहुंच चुकी है।

चांदी भी गरीब की पहुंच से बहुत दूर

सपा मुखिया ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कहा कि सच यह है कि आज गरीब आदमी शादी ब्‍याह में आशीर्वाद स्‍वरूप सोने की एक लौंग तक नहीं दे सकता है। 
उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि सोना तो छोड़िए, भाजपाइयों के बीच मची बहुमूल्‍य धातुओं की जमाखोरी की वजह से अब तो चांदी भी गरीब की पहुंच से बहुत दूर जा चुकी है। 
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का प्रचार तंत्र तो यही कहेगा कि सरकार क्‍या करे? सोने की कीमतें तो अंतरराष्‍ट्रीय बाजार से तय होती हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि अगर इसे सच मान भी लिया जाए, तो सरकार को यह भी बताना चाहिए कि कीमतें बढ़ने के बाद भी अर्थव्‍यवस्‍था के किस नियम व सिद्धांत से विलासी धातुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। तंज कसते हुए सपा मुखिया ने कहा कि क्या सोने के जमाखोरों के लिए भाजपा सरकार में किसी के पास कोई ड्रोन, दूरबीन या बुलडोजर नहीं है? कहीं ऐसा तो नहीं, जिसे लोग लोहे का 'डबल इंजन' समझ रहे हैं, वो भी अंदर से सोने का हो चुका है?

यह भी पढ़ें : UP Politics : अमित मालवीय ने दी अखिलेश को नसीहत, कहा- बेहूदा व अनपढ़ यूट्यूबर्स का प्रचार करना बंद कीजिए

Advertisment

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : UP News : कन्‍याओं के पैर धुलकर अपने हाथों से भोजन करवाया सीएम योगी ने

यह भी पढ़ें : UP News: दिल्ली-लखनऊ एयर इंडिया फ्लाइट में यात्री ने की हाथापाई और गाली-गलौज, आरोपी गिरफ्तार

Akhilesh Yadav | Akhilesh Yada PDA | samajwadi party | bjp | bjp government | bjp govt | Gold Price | Gold Price 2025 | gold price hike | gold price in india | gold price news | gold price today 

Advertisment

अखिलेश यादव बोले, सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन निर्दोष को

प्रताड़ित व अपमानित कर रहे 

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार का रवैया तानाशाही का है। सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन निर्दोष को प्रताड़ित और अपमानित कर रहा है। लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। कानून का राज खत्म हो गया है। भाजपा सरकार पुलिस से अपने राजनैतिक विरोधियों को परेशान करा रही है। आगरा में सपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ पुलिस का व्यवहार निन्दनीय है। पीडीए की एकता से घबराई भाजपा सरकार अब पुलिस को आगे कर समाजवादियों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडलको रोककर अलोकतांत्रिक कार्य किया।

अपनी हार देखकर हताश है भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सीधे क्यों नहीं कह देती है कि वह अपनी हार देखकर हताश है। भाजपा सरकार नजरबंद करके लोगों को परेशान न करे। पीडीए के ऊपर जो पाबंदी लगायी जा रही हैं, उससे कुछ नहीं होने वाला है। पीडीए जाग चुका है। चेतन पीडीए समाज अब और बंदिशें बर्दाश्त नहीं करेगा। पीडीए एकजुट है। प्रभुत्ववादियों को हराने, हटाने और अपनी सरकार बनाने के लिए वचनबद्ध है। पीडीए देख रहा है भाजपा सरकार प्रदेश में किस तरह से अन्याय, अत्याचार को बढ़ावा दे रही है। भ्रष्टाचार और लूट कर रही है। हर विभाग और हर काम में लूट मची है। बजट की बंदरबांट हो रही है। आम जनता त्रस्त है। गरीब, किसान, नौजवान बेबस है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।
    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई भ्रष्टाचार और कुशासन को जनता स्वयं विभिन्न मंचों पर उठा रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के अहंकार, कुशासन, अन्याय को हमेशा के लिए खत्म कर देगी। भाजपा सरकार हटेगी तभी लोगों को न्याय मिलेगा, भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।

Akhilesh Yadav Akhilesh Yada PDA samajwadi party bjp bjp government bjp govt Gold Price Gold Price 2025 gold price hike gold price in india gold price news gold price today
Advertisment
Advertisment