Advertisment

UP Politics : अखिलेश बोले, भाजपा सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार के नए-नए मामले सामने आ रहे

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, लूट और घोटाले का रिकॉर्ड बना रही है। इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार और लूट करने में पवित्र नगरों अयोध्या और वाराणसी को भी नहीं छोड़ा।

author-image
Vivek Srivastav
22 a

अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, लूट और घोटाले का रिकॉर्ड बना रही है। इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार और लूट करने में पवित्र नगरों अयोध्या और वाराणसी को भी नहीं छोड़ा। इस सरकार में हर दिन भ्रष्टाचार के नए-नए मामले सामने आ रहे।

चित्रकूट कोषागार में पेंशन घोटाले में जमकर लूट हुई

अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में जमीनों के खरीद-फरोख्त से लेकर निर्माण और टेंडर हर कार्य में घोटाला ही घोटाला हुआ है। घोटाला करने वाले सब भाजपाई हैं। यही इनका असली चरित्र है। चित्रकूट कोषागार में पेंशन घोटाले में जमकर लूट हुई है। मृत पेंशनरों के नाम पर करोड़ों की रकम निकाल कर बंदरबांट कर ली गयी। यह घोटाला काफी बड़ा हैं। निर्माण कार्यों, सड़कों के निर्माण में जमकर कमीशनखोरी और लूट है। भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं में भ्रष्टाचार पहले ही उजागर हो चुका है।

9 साल में यह सरकार सड़कों के गड्ढ़े नहीं भर पायी

सपा मुखिया ने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भ्रष्टाचार और इस सरकार के झूठ के कारण लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। 9 साल की सरकार में यह सरकार सड़कों के गड्ढ़े नहीं भर पायी। गड्ढ़ा मुक्त करने के नाम पर हजारों करोड़ रूपए के बजट की लूट हो गई। सड़कों में गड्ढ़ों के कारण हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जानें जा रही है। भाजपा सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। हर साल लाखों करोड़ का बजट कहां जा रहा है कुछ पता नहीं चल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता, किसान, नौजवान, महिलाएं भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर इसके भ्रष्टाचार का खात्मा कर देगी।

यह भी पढ़ें: नहाय खाय से छठ महापर्व की शुरुआत : सज गए लखनऊ के घाट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime Story : दीपावली बाद बढ़ी आत्महत्या और हिंसा की घटनाएं, 36 घंटे में नौ मौतें और एक गोलीबारी में घायल

यह भी पढ़ें: Crime Story: 16 चालान के बाद भी हाईवे पर दौड़ती रही बस, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी तब खुला राज

Akhilesh Yadav | samajwadi party | bjp 

samajwadi party Akhilesh Yadav bjp
Advertisment
Advertisment