Advertisment

UP Politics: अखिलेश बोले, भाजपा ने सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को भी बर्बाद कर दिया

सपा मुखिया अखिलेश ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार किया और बजट की लूट की। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। मेडिकल कालेज और अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है।

author-image
Vivek Srivastav
22 d5

प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता से किए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा से हिसाब लेगी। जनता भाजपा से पूछेगी कि जो वादे किए थे, वे कितने पूरे हुए। सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। सिर्फ भ्रष्टाचार किया और बजट की लूट की। समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को भी बर्बाद कर दिया है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। मेडिकल कालेज और अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल नहीं चला पा रही है।

भाजपा सरकार किसान को खाद नहीं दे पा रही

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसान को खाद नहीं दे पा रही है। मंडियों को बर्बाद कर दिया। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है। बिचौलिए किसानों की फसल औने-पौने दाम पर खरीद कर मुनाफा कमा रहे हैं लेकिन नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है।

भाजपा सरकार ने जनता को SIR में उलझा दिया

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को एसआईआर (SIR) में उलझा दिया है। चुनाव आयोग बिना तैयारी किए SIR करा रहा है। उन्‍होंने कहा कि सपा नेता और कार्यकर्ता बूथों पर सावधानी और सतर्कता के साथ SIR में लोगों की मदद करें। सभी मतदाताओं का वोट बनवाएं। किसी मतदाता का वोट कटने न पाए। सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव आयोग कह रहा है कि सब फार्म बंट गए, जबकि आधे मतदाताओं तक फार्म नहीं पहुंचा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है। यहां करोड़ों मतदाताओं का वोट बनना है। इसी बीच शादियां और वैवाहिक कार्यक्रम भी हैं, इसलिए चुनाव आयोग SIR प्रक्रिया का समय तीन माह बढ़ाए।

यह भी पढ़ें : सहाराश्री की पत्नी सपना रॉय ने सहारा शहर से निकाला सामान, नगर निगम अफसरों से हुई नोंकझोक

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News:आजमगढ़ मदरसा शिक्षक वेतन घोटाले में यूपी सरकार की सख्त कार्रवाई, अल्पसंख्यक

यह भी पढ़ें : UP News : अयोध्‍या में ध्‍वाजारोहण कार्यक्रम से पहले प्रदेशवासियों के नाम सीएम योगी ने लिखा पत्र

Akhilesh Yadav | samajwadi party | bjp | bjp government | bjp govt | up gov | up government | UP Government News | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

Advertisment
samajwadi party Akhilesh Yadav bjp up government bjp govt up gov bjp government UP Politics UP Government News up politics update UP politics today UP politics latest up politics 2025
Advertisment
Advertisment