Advertisment

UP Politics : अखिलेश का तंज, यह GST सुधार नहीं, बल्कि भाजपा का 'GST गोलमाल' है

GST कटौती को लेकर सत्‍ता पक्ष और विपक्ष में खींचतान जारी है। सरकार जहां इसे अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं विपक्षी नेता इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी सरकार पर हमला बोला है। जानिए पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1c

अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। एक ओर तो पूरे देश में भाजपा की सरकारों के मंत्री GST कटौती होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं और इसे मोदी सरकार की तरफ से देशवासियों को दीपावली का तोहफा बता रहे हैं, वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस कटौती को भाजपा का 'GST गोलमाल' करार दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि कटौती के नाम पर सरकार ने कुछ नहीं किया, बल्कि वह कारोबारियों और ग्राहकों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। 

अखिलेश ने क्‍या कहा 'एक्‍स' पर 

सपा मुखिया ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक आदमी दुकानदार से बात करता दिखाई दे रहा है। इसमें बताया गया है कि सरकार ने किताब से तो GST हटा दी, लेकिन जिस कागज से किताब तैयार होती है, उस पर GST बढ़ा दी, ऐसे में स्थिति तो जस की तस रही। ग्राहक या दुकानदार को तो कोई फायदा ही नहीं हुआ। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा ने दिखाने के लिए तैयार सामान पर तो GST कम कर दी, लेकिन वो सामान जिससे तैयार होता है, उसके कच्चे माल पर GST बढ़ा दी। सपा मुखिया ने कहा कि यही है भाजपा के 'GST गोलमाल' का सच।
उन्‍होंने आगे कहा कि भाजपाई तो 50 प्रतिशत की कटौती का नारा देकर निकल गए, लेकिन जब जनता बाजार जा रही है और उसे सस्‍ता सामान नहीं मिल रहा है, तो वह कारोबारी से उलझ रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सुधार नहीं, बल्कि ग्राहकों और दुकानदारों के बीच झगड़ा करवाने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- चेक मीटर से रीडिंग मिलाने पर उड़े उपभोक्ता के होश, स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 377 यूनिट ज्यादा निकली

Advertisment

यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति 5.0 : बेटियों ने रैलियों-नुक्कड़ नाटकों से दिया शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश

यह भी पढ़ें- ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग अधिकारी की पिटाई के आरोपित नौ डॉक्टरों पर FIR, चार निलंबित, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

akhileshyadav | samajwadi party | Diwali GST Gift | Essential Items GSTFree | bjp | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

Advertisment
samajwadi party Akhilesh Yadav bjp GST UP Politics akhileshyadav up politics update UP politics today UP politics latest up politics 2025 Diwali GST Gift Essential Items GSTFree
Advertisment
Advertisment