/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/29/20-sep-1c-2025-09-29-18-32-01.png)
सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे है। प्रदेश भर में हर दिन कई-कई बेटियों के साथ जघन्य अपराध हो रहे हैं। अपराधी तत्वों में कानून का कोई डर नहीं है। महिलाओं के साथ अपराध में उत्तर प्रदेश, देश में सबसे आगे है।
प्रदेश में हर दिन अपराध हाे रहे
सपा मुखिया ने कहा कि मैनपुरी में शनिवार को 11वीं की छात्रा की गला घोट कर हत्या हो गयी। शनिवार को ही अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में दलित छात्रा का शव खेत में मिला। स्कूल गई छात्रा की हत्या हो गई। संतकबीर नगर में कम्प्यूटर सेंटर पर काम करने वाली महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गई। लखनऊ के चिनहट में महिला से दुष्कर्म। ये घटनाएं उदाहरण मात्र हैं। प्रदेश में हर दिन इसी तरह की घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास झूठे वादे और झूठे दावों के अलावा कुछ नहीं है। इनका एंटी रोमियो स्क्वॉयड सिर्फ कागजों पर है। भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम करती है। इस सरकार ने सत्ता में आने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर समाजवादी सरकार में बनाई गई 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा को बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा समेत सभी मामलों में बुरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से लोगों में चिंता और डर का माहौल है। लोग भाजपा सरकार से ऊब गए है। इसे हटाने के लिए तैयार हैं। 2027 में जनता, भाजपा के झूठ का अंत कर देगी।
यह भी पढ़ें- Health News : बलरामपुर अस्पताल में तीन डायलिसिस मशीनें खराब, मरीज परेशान
Akhilesh Yadav | Akhilesh Yada PDA | samajwadi party | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi