Advertisment

UP politics: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी संविधान दिवस की बधाई, कहा- न्याय, समता और बंधुता संविधान की मूल भावना

सीएम ने वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें संविधान निर्माण की जानकारी है। इसमें बताया गया है कि कैसे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान निर्माण की जिम्‍मेदारी दी गई और कैसे उन्‍होंने 26 नवंबर 1949 को संविधान का मसौदा तैयार कर संविधान सभा को सौंपा।

author-image
Vivek Srivastav
26 b2

वीडियो से लिया गया चित्र। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समस्‍त प्रदेश वासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है, जिसमें संविधान निर्माण को लेकर जानकारी दी गई है। इसमें मुख्‍यमंत्री योगी ने खुद अपनी आवाज में बताया है कि कैसे बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान निर्माण की जिम्‍मेदारी दी गई और कैसे उन्‍होंने 26 नवंबर 1949 को संविधान का मसौदा तैयार कर संविधान सभा को सौंपा। और आगे चलकर भारत को अपना संविधान हासिल हो सका। 

समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्रदान करता है संविधान

मुख्‍यमंत्री ने एक्‍स पर लिखा, 'न्याय, समता और बंधुता भारत के संविधान की मूल भावना हैं। 'भारत रत्‍न' बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की अद्भुत दृष्टि, प्रखर विचार और अथक परिश्रम से निर्मित हमारा संविधान विश्‍व के सबसे सशक्त लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। संविधान, राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति का आधार होने के साथ ही हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर भी प्रदान करता है।'

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी बधाई

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्‍त प्रदेश वासियों को संविधान दिवस की बधाई दी है। उन्‍होंने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, 'भारतीय संविधान केवल सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक आदर्शों का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह नागरिक सम्मान, समावेशिता और कर्तव्यबोध का ऐसा उज्ज्वल आधार है, जो भारत की एकता, अखंडता और सतत प्रगति को दृढ़ विश्‍वास के साथ आगे बढ़ाता है। इस पावन अवसर पर आइए हम संकल्प लें कि संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।'

Advertisment

यह भी पढ़े : बिजनौर अंडरपास के पास बस–डीसीएम की भिड़ंत, एक बराती की मौत, 10 घायल

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime:12 घंटे में प्रियांशी हत्या का खुलासा, अभियुक्त आलोक रावत गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: इंदिरा नगर के मकान में भयानक आग, लाखों का संपत्ति हुआ राख

CM yogi | CM Yogi Adityanath | cm yogi news | yogi news | Constitution Day 2025 | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi

Advertisment
up news CM yogi latest up news cm yogi news up news in hindi up news hindi CM Yogi Adityanath UP news 2025 yogi news Constitution Day 2025
Advertisment
Advertisment