Advertisment

UP Politics : कई दलों के नेताओं ने थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव बोले-पीडीए और मजबूत

सपा मुखिया अखिलेश यादव की उपस्थिति में कई दलों के नेताओं ने बृहस्‍पतिवार को सपा का दामन थाम लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय के राज की स्थापना के लिए सपा संघर्ष कर रही हैं, ऐसे में इन सभी लोगों के हमारे साथ आने से हमारा संघर्ष और मजूबत होगा।

author-image
Vivek Srivastav
25 a1 (2)

प्रेसवार्ता में बोलते अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की उपस्थिति में कई दलों के नेताओं ने बृहस्‍पतिवार को सपा का दामन थाम लिया। सपा के पार्टी मुख्‍यायल में आयोजित प्रेसवार्ता से पूर्व कई दलों के नेताओं ने सपा की विचारधारा में विश्‍वास जताते हुए पार्टी की सदस्‍यता ली।

सपा एक मजबूत विकल्‍प बनकर उभरेगी

सपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में नोएडा से किसान नेता शुजीत चौहान, बसपा के विद्यासागर और अपना दल (एस) के चौधरी अमर सिंह प्रमुख रहे। 
सपा मुखिया ने इस मौके पर पार्टी से जुड़ने वाले सभी नेताओं का धन्‍यवाद किया और कहा कि इनके आने से समाजवादी पार्टी और पीडीए की ताकत में और इजाफा होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय के राज की स्थापना के लिए समाजवादी पार्टी संघर्ष कर रही हैं, ऐसे में इन सभी लोगों के हमारे साथ आने से हमारा संघर्ष और मजूबत होगा। उसे और ताकत मिलेगी। सपा मुखिया ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता लगातार सपा से जुड़ रहे हैं और इससे सपा एक मजबूत विकल्‍प बनकर उभरेगी।

किसानों को बढ़े सर्किल रेट पर मार्केट वैल्‍यू के हिसाब से देंगे

मुआवजा : अखिलेश यादव

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र व प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि नोएडा का शहरीकरण हो रहा है विकास हो रहा है, लेकिन अपनी जमीन देने वाले किसान को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में जब सपा सरकार बनेगी तो वह किसानों को बढ़े हुए सर्किल रेट पर मार्केट वैल्‍यू के हिसाब से मुआवजा देगी। 
अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार किसानों को डराकर, धमकाकर, झूठे मुकदमे लगाकर और कानून की परवाह न करते हुए उनसे जमीन के करार कर रही है। सपा मुखिया ने कहा कि जब सपा सरकार आएगी तो ऐसी सड़कें बनाएंगे कि आप 5 से 5.30 घंटे में दिल्‍ली नोएडा से लखनऊ पहुंच जाएं। इससे न केवल अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत होगी, बल्कि किसान भी खुशहाल होगा और नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। 
सपा मुखिया ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय उत्‍पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया, लेकिन सरकार क्‍या कर रही है? अभी तक यह पता ही नहीं है। क्‍या सरकार ने टैरिफ को लेकर कोई फैसला किया है? पता नहीं। उन्‍होंने कहा कि कारोबार का नुकसान हो रहा है, लेकिन सरकार ने कारोबारियों की मदद के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। 

अखिलेश यादव बोले, जाति तो हमारा पहला 'इमोशनल कनेक्‍ट' है

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जाति तो हमारा पहला 'इमोशनल कनेक्‍ट' है, आरक्षण जो दिया गया है, वो जाति के हिसाब से दिया गया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जो आरक्षण दिया है, वो जाति के हिसाब से ही दिया है। सपा मुखिया ने कहा कि जो मंडल कमीशन  बना था, उसकी प्रस्‍तावना में भी यही चर्चा हुई कि आख‍िर आरक्षण दिया कैसे जाए? उसमें भी यही बात निकलकर आई कि हम जाति के आधार पर पिछड़े हुए हैं, इसलिए जाति के हिसाब से आरक्षण दिया जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग समय-समय पर घबराए हुए हैं। यह लोग पीडीए की एकता से घबराए हुए है, बहुजन समाज की एकता से घबराए हुए हैं, इसीलिए भाजपाई इधर-उधर भाग रहे हैं।  

दाम बांधो नीति से चीजें सस्‍ती करेगी सपा सरकार 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया और नेताजी ने दाम बांधो नीति की बात सबसे पहले कही थी और सरकार बनने पर कुछ चीजों में उसे लागू भी किया था। अखिलेश यादव ने कहा कि साल 2027 में सपा सरकार बनने के बाद 'दाम बांधो नीति' लागू कर चीजों को सस्ता करने का काम किया जाएगा। 

काम के बजाए गंजिंग कर रही सरकार 

सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार काम करने के बजाए गंजिंग करने में जुटी है। जीएसटी को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्‍होंने पहले जीएसटी लगाकर जनता का लूटा, अब वही जनता को धोखा देने के लिए निकले हैं। सपा मुख‍िया ने कहा कि सरकार को नौ साल में पता चला कि दूध, दही, शिक्षण सामग्री, दवाएं सबकुछ महंगा हो गया है। 

यह भी पढ़ें- चेक मीटर से रीडिंग मिलाने पर उड़े उपभोक्ता के होश, स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 377 यूनिट ज्यादा निकली

Advertisment

यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति 5.0 : बेटियों ने रैलियों-नुक्कड़ नाटकों से दिया शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण का संदेश

यह भी पढ़ें- ट्रॉमा सेंटर में नर्सिंग अधिकारी की पिटाई के आरोपित नौ डॉक्टरों पर FIR, चार निलंबित, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 akhileshyadav | Akhilesh Yada PDA | Akhilesh Yadav | samajwadi party | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

Advertisment
up politics update UP politics today UP politics latest up politics 2025 UP Politics samajwadi party Akhilesh Yadav Akhilesh Yada PDA akhileshyadav
Advertisment
Advertisment