/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/09/09-a4-2025-10-09-15-05-24.png)
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को पार्टी संस्थापक कांशीराम के 'परिनिर्वाण दिवस' पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित महारैली में विरोधी दलों और खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए। मायावती ने सपा सरकार पर बसपा संस्थापक कांशीराम के नाम पर बनाए गए स्मारकों का नाम बदलने और उनकी देखरेख न करने का आरोप भी लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि टिकट के पैसे जो स्मारक की देखरेख के लिए आए थे, वो भी सपा ने दबा लिए। हालांकि आरोपों का जवाब देने में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी देर नहीं लगाई। उन्होंने भी प्रेसवार्ता के जरिये अपनी बात रखी।
भाजपा सरकार में तो स्मारकों के पत्थर भी काले पड़ गए
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार में लखनऊ विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए गए थे कि कांशीराम स्मारक की देखभाल की जाए। उन्होंने कहा कि स्मारक में जब पेड़ सूख गए तो वहां दूसरे पेड़ लगवाए गए। सपा मुखिया ने कहा कि पहले स्मारक में खजूर के पेड़ लगे थे, जो कि सूख गए थे, इसके बाद सपा सरकार ने वहां क्रोशिया के पेड़ लगवाए। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार में तो स्मारकों के पत्थर भी काले पड़ गए हैं, क्योंकि सरकार द्वारा देखरेख नहीं करवाई जा रही है।
नेताजी ने कांशीराम जी को इटावा से सांसद बनने में मदद की
अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने कांशीराम जी का सहयोग किया था और इटावा से सांसद बनने में उनकी मदद की थी। सपा मुखिया ने कहा कि 2027 में यूपी में समाजवादी सरकार बनेगी और भाजपा का जाना तय है।
"समाजवादी पार्टी और नेताजी ने वंचित शोषित लोगों को कैसे राजनीतिक सम्मान मिले सदा उसके लिए काम किया। मान्यवर काशीराम जी को इटावा से सांसद बनने के लिए नेताजी और समाजवादी लोगों का सहयोग रहा।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 9, 2025
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/F1X6Y2Ciqg
यह भी पढ़ें : UP Politics : बसपा को कमजोर करने के लिए सपा, कांग्रेस और भाजपा ने रची साजिश : मायावती
यह भी पढ़ें: E.O.W. के हत्थे चढ़ा गोण्डा जमीन फर्जीवाड़े का वांछित आरोपी
Akhilesh Yadav | akhileshyadav | BSP Chief Mayawati | BSP Campaign | BSP Mayawati | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update