/young-bharat-news/media/media_files/2025/10/23/maya1-2025-10-23-13-03-11.jpeg)
बसपा प्रमुख मायावती का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी में दलितों पर अत्याचार को लेकर सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। अब बसपा प्रमुख मायावती ने भी इसे लेकर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि प्रयागराज में दो पक्षों में मामूली कहासुनी में एक दलित व्यक्ति की नृशंस हत्या और राजधानी लखनऊ में बुजुर्ग दलित को पेशाब चटाने जैसी घटनाएं अमानवीय, अति निंदनीय और चिंतनीय हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
ऐसी घटनाएं घोर चिंता का विषय
बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि ऐसी अमानवीय घटनाएं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के अनेक राज्यों से सामने आ रही हैं। यह घोर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत तमाम राज्यों की सरकारों को अपने अपने राज्यों में आपराधिक, अराजक व सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे कि कानून का राज स्थापित हो सके। मायावती ने कहा कि इस तरह की शर्मनाक व हिंसक घटनाओं की बढ़ती प्रवृति पर सरकारों को सख्ती से अंकुश लगाना चाहिए।
यू.पी. के जिला प्रयागराज के थाना धूमनगंज अन्तर्गत मुण्डेरा चुंगी के पास दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी में एक दलित व्यक्ति की नृशंस हत्या की घटना तथा राजधानी लखनऊ में पेशाब आदि जैसी घटनाएं मीडिया में चर्चा में हैं।
— Mayawati (@Mayawati) October 22, 2025
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों…
यह भी पढ़ें: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1 करोड़ 18 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: Crime News:हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, 31 लाख का डोडा चूर्ण बरामद
BSP Chief Mayawati | Mayawati | BSP Mayawati | dalit murder | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us