/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/18/18-d5-2025-11-18-14-55-57.png)
प्रो. रामगोपाल यादव और आजम खान का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने मंगलवार को सपा नेता आजम खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम के खिलाफ बड़े लोग साजिश कर रहे हैं और न्यायपालिका पर कार्यपालिका का बहुत दबाव है। रामगोपाल यादव ने कहा कि जब फैसले देने वालों से अकेले में बात करो, तब पता चलता है कि कितना दबाव है। वह यहां फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम शिरकत करने आए थे। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
ओवैसी पर भी साधा निशाना
बिहार के हालिया चुनावी नतीजों पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि बिहार में SIR से 6% वोट काटा गया और लगभग 5 से 6 फीसदी वोट बढ़ाया गया, इस तरह चुनाव में 10 से 12% वोट का असर रहा है। यही कारण है कि एनडीए की इतनी बड़ी जीत हुई। बिहार चुनाव में AIMIM के पांच सीटें जीतने और फिर उनके पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के तीखे बयानों पर रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी के 2027 के चुनाव में उनका कोई असर नहीं रहेगा।
UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | Azam Khan
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us