Advertisment

UP Politics : यूपी बीजेपी अध्यक्ष की तलाश खत्म, डिप्टी सीएम केशव मौर्य की ताजपोशी लगभग तय!

भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर केशव मौर्य को लेकर सहमत हो गया है। पार्टी हाईकमान से गहन मंथन और आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।

author-image
Deepak Yadav
keshav maurya

यूपी में भाजपा अध्यक्ष की तलाश खत्म! Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।उत्तर प्रदेश की सियायत में बड़ा फेरबदल होने वाला है। सत्ता और संगठन के संतुलन को साधते हुए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व यूपी में बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। लंबे वक्त से भाजपा के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश पर फिलहाल विराम लगने वाला है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, केन्द्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है। उप मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर औपचारिक मुहर लगना बाकी है। माना जा रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और नये प्रदेश अध्यक्ष पद हो उनकी ताजपोशी हो सकती है। केंद्रीय नेतृत्व 13 से लेकर 17 जुलाई  के बीच में मनोनयन पत्र जारी कर सकता है।

Advertisment

अमित शाह से मुलाकात के बाद मानें मौर्य 

भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर केशव मौर्य को लेकर सहमत हो गया है। पार्टी हाईकमान से गहन मंथन और आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। इससे साफ हो गया कि यूपी में भाजपा पिछड़े वर्ग को केन्द्र में रखकर चुनावी विजय का रोडमैप तैयार कर रही है। बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य पहले प्रदेश अध्यक्ष पद पर नहीं जाना चाहते थे, लेकिन अमित शाह सहित अन्य लोगों से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद वह मान गए। 

तीन नामों में केशव प्रसाद का पलड़ा भारी

Advertisment

बताया जा रहा है कि यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, स्‍वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य के नाम नाम तय हुए थे। इनमें केशव मौर्य का पलड़ा भारी पड़ा। केशव मौर्य की अगुवाई में ही 2017 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में परचम लहराया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहले ही यूपी को प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। 

दिल्ली में गृह मंत्री से मिले थे केशव

केशव प्रसाद मौर्य ने 8 जुलाई को दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा और पंचायत चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने, नए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की नियुक्ति और संभावित कैबिनेट विस्तार पर गहन चर्चा हुई थी। 

Advertisment

रक्षा मंत्री और राज्यपाल से भी की भेंट

इसके बाद 9 जुलाई को जन्मदिन के अवसर पर केशव मौर्य ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। दिल्ली से लौटने के बाद केशव मौर्य ने 11 जुलाई को राजभवन जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट की थी। बता दें कि वर्तमान अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्‍त हो चुका है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में ओबीसी और दलित वोट अपेक्षाकृत कम मिले। इसके चलते इस बार भी कोई ओबीसी समुदाय का ही नेता बीजेपी अध्‍यक्ष बनाए जाने पर मुहर लग गई है।

अमित शाह में केशव मौर्य को बताया था मित्र  

Advertisment

गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पिछले महीने 16 जून को लखनऊ आए थे। यहां अगले दिन यूपी में 60 हजार से अधिक नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने मंच से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अपना मित्र बताया। उनके भाषण का क्लिप सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हुआ। सपा मुखिया अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पर सियासी तंज कसा था।

यभी भी पढ़ें- LDA की बड़ी कार्रवाई : नौ अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, चार व्यावसायिक निर्माण सील

यह भी पढ़ें- गोमती बायो-डायवर्सिटी पार्क एक साल में होगा तैयार, जैव-विविधता से रूबरू होंगे विद्यार्थी

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल में हर महीने 136 करोड़ की बिजली चोरी : उपभोक्ता परिषद ने जनसुनवाई में दरों में बढ़ोतरी और निजीकरण का किया विरोध

UP Politics | Keshav Prasad Maurya | UP Bjp President 

UP Politics
Advertisment
Advertisment