Advertisment

UP Politics : अखिलेश यादव का तंज, ये हैं 'कट्टे' वाले भाजपाई रावण !

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रामलीला के कार्यक्रम में भाजपा का पट्टा डाले एक नेताजी आयोजक को अकेले में कट्टा दिखाकर धमका रहे हैं।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1c

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फ‍िर तंज कसते हुए भाजपा पर हमला बोला है। दरअसल, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रामलीला के कार्यक्रम में भाजपा का पट्टा डाले एक नेताजी आयोजक को अकेले में कट्टा दिखाकर धमका रहे हैं। वहीं मंच पर एक युवती डांस करती दिखाई दे रही है, जबकि कुछ नेता उस पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं। 

एक्‍स पर क्‍या कहा अखिलेश ने

सपा मुखिया ने एक्‍स पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा वाले अब अपने इन पट्टाधारी कार्यकर्ता महोदय के लिए कहेंगे कि वो कट्टा नहीं तान रहे थे, बल्कि रावण की भूमिका निभाने के लिए आवेदन कर रहे थे और उक्‍त कृत्‍य उन्‍होंने अपने चरित्र की उपयोगिता दर्शाने के लिए किया था। सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा के लोगों को तो अभिनय की भी आवश्‍यकता नहीं पड़ेगी, क्‍योंकि इनके दल में तो हर दिन का यही काम है।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : UP News : संभल में मस्जिद तोड़े जाने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बोले, धर्म-विशेष को टारगेट किया जा रहा

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय हाउस अरेस्ट, सपा डेलीगेशन को बरेली जाने से रोका

यह भी पढ़ें : Bareilly Violence : तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस के बारातघर पर चला बुलडोजर, फरहत का मकान भी सील

Akhilesh Yadav | samajwadi party | bjp | bjp update | latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi

Advertisment
samajwadi party Akhilesh Yadav bjp up news latest up news bjp update up news in hindi up news hindi UP news 2025
Advertisment
Advertisment