Advertisment

Beyond the Badge पॉडकास्ट में यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे ने साझा किया सफलता का सफर

उत्तर प्रदेश पुलिस के पॉडकास्ट Beyond the Badge के 15वें एपिसोड में यूपीएससी-2024 की टॉपर शक्ति दुबे और उनके पिता उपनिरीक्षक देवेंद्र दुबे ने अपने अनुभव साझा किए। शक्ति ने पांचवें प्रयास में सफलता पाई और इसकी प्रेरणा उन्हें परिवार, विशेषकर मां से मिली।

author-image
Shishir Patel
photo

अपनी सफलताओं के बारे में जानकारी साझा करतीं ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रेरणादायक पॉडकास्ट "Beyond the Badge" के 15वें एपिसोड में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा–2024 की ऑल इंडिया टॉपर शक्ति दुबे ने अपने संघर्ष, असफलताओं और अंततः मिली ऐतिहासिक सफलता की कहानी साझा की। उनके साथ मौजूद रहे उनके पिता और उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत उपनिरीक्षक देवेंद्र दुबे, जिन्होंने अपनी बेटी के सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर समर्थन दिया।

शक्ति दुबे की कहानी ने लाखों युवाओं को किया प्रेरित 

सीएम योगी के निर्देश पर जनवरी 2025 में शुरू किए गए इस पॉडकास्ट का उद्देश्य पुलिस विभाग से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी श्रृंखला में शक्ति दुबे की कहानी ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया है।पॉडकास्ट में उपनिरीक्षक देवेंद्र दुबे ने भावुक होकर बताया कि परिवार की सीमित आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने कभी बेटी की पढ़ाई में बाधा नहीं आने दी। घर में कंप्यूटर और लैपटॉप नहीं था, लेकिन पाठ्य सामग्री के प्रिंटआउट बाहर से मंगवाकर बेटी को उपलब्ध कराते रहे। जब लगातार चार प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिली, तब भी उन्होंने और पूरे परिवार ने शक्ति को एक और बार कोशिश करने के लिए प्रोत्साहित किया।

छात्रों की दी सलाह, NCERT की किताबों पर करें फोकस 

वहीं, शक्ति दुबे ने बताया कि पांचवें प्रयास में मिली सफलता के पीछे उनकी मां की प्रेरणा और परिवार का अटूट विश्वास सबसे बड़ी ताकत बना। कई बार छोड़ने का विचार आया, लेकिन मां ने हमेशा यह याद दिलाया कि उन्होंने सिविल सेवा में आने का निर्णय क्यों लिया था।शक्ति ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि वे परीक्षा से पहले पूरी योजना बनाएं, पाठ्यक्रम की स्पष्ट समझ रखें, NCERT की किताबों पर फोकस करें और पूर्व वर्षों के प्रश्नों का विश्लेषण करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि सफलता का प्रतिशत बहुत कम होता है, इसलिए अभ्यर्थियों को एक वैकल्पिक करियर योजना जरूर तैयार रखनी चाहिए।पॉडकास्ट में उन्होंने वैकल्पिक विषय, असफलताओं के बाद खुद को मोटिवेट करने के तरीके, और एक सिविल सेवक के रूप में अपनी प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से बात की।

यह भी पढ़े : यूपी में आ गई 44000 जवानों की भर्ती, हाईस्कूल पास को भी मिलेगा मौका !

Advertisment

यह भी पढ़ें- Rinku Priya Engagement : सगाई से पहले होटल पहुंची प्रिया, रिंकू सिंह के कमरे में रखा यह खास तोहफा

यह भी पढ़ें : लखनऊ में योग जागरूकता अभियान का हुआ शंखनाद, 15 जून को आशियाना में निकाली जाएगी रैली

यह भी पढ़ें- कुर्मी समाज के पलायन पर योगी सरकार पर बरसे चंद्रशेखर रावण : कहा- ये कैसा रामराज्य? बहुजन छोड़ रहे घर द्वार

Police Lucknow news
Advertisment
Advertisment