/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/31/6llWh5KNOEro5hI8s376.jpg)
राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले यूपी के खिलाड़ी Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु चैम्पियनशिप में यूपी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 पदक अपने नाम किए। तमिलनाडु में 26-31 मई तक चली प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1200 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस आधार पर टीम ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान
उत्तर प्रदेश वुशु संघ के अध्यक्ष सुहेल अहमद और महासचिव मनीष कक्कड़ ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षकों मनोज गुप्ता और गौरव सोलंकी के मार्गदर्शन और टीम मैनेजर एसएन विद्यार्थी के योगदान की सराहना की। संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां आने वाले समय में प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर और अधिक गौरवान्वित करेंगी।
सांडा वर्ग में दो स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक
1. अपूर्वा राठी 30kg रजत
2. शताक्षी 34kg स्वर्ण
3. माही42kg कांस्य
4. श्रेया 45kg रजत
5. साक्षी 48kg रजत
6. अंकिता 56kg रजत
7. यश 24kg कांस्य
8. देव 28kg कांस्य
9. तनुज 30kg कांस्य
10. कार्तिक 45kg कांस्य
11. कुणाल 48kg रजत
12. समर 52kg कांस्य
13. अंश 56kg रजत
14. निखिल 60kg स्वर्ण
ताओलू वर्ग में तीन रजत और एक कांस्य पदक
1. सत्यम अढाना - ननदाओ रजत
2. अंशुल लामा - चंगक्वान रजत
3. अंशुल लामा - जियांशु रजत
4. विवान जैन - दाउशू कांस्य