Advertisment

विनय कुमार राय बने लखनऊ नगर निगम के नए CTO, आशोक सिंह का अलीगढ़ तबादला

नगर निगम लखनऊ के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह का तबादला करते हुए इस पद पर अलीगढ़ भेजा गया है। उनकी जगह विनय कुमार राय नगर निगम के नए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (CTO) बनाए गए हैं।

author-image
Deepak Yadav
एडिट
nagar nigam cto ashok transfer

विनय कुमार राय बने लखनऊ नगर निगम के नए सीटीओ Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम लखनऊ के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (Chief Tax Officer) अशोक सिंह (Ashok Singh) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें इसी पद पर अलीगढ़ भेजा गया है। उनकी जगह विनय कुमार राय (Vinay Kumar Rai) लखनऊ नगर निगम के नए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (CTO) बनाए गए हैं। इससे पूर्व वह गोरखपुर में इसी पद पर तैनात थे। श्री राय को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। 

आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

नगर विकास के विशेष सचिव उदय भान त्रिपाठी ने तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि गोरखपुर नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय को तत्काल कार्य मुक्त किया जाता है। उनको तत्काल नई तैनाती स्थल लखनऊ नगर निगम में कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। आदेश में कार्य ग्रहण करने की सूचना शासन और निदेशालय को देने का भी जिक्र है। ऐसा नहीं करने पर इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।  

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री के दौरे से पहले DGP ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा : बोले- हजारों युवा बनेंगे UP पुलिस का हिस्सा

Advertisment

यह भी पढ़ें- अमौसी एयरपोर्ट के प्रतिबंधित क्षेत्र में खुली हैं मीट की दुकानें, विमानों की उड़ान पर मंडरा रहा खतरा

यह भी पढ़ें- ऊर्जा मंत्री के बयान से कर्मचारी नाराज, निजीकरण के विरोध में बिजली महापंचायत की तैयारी

यह भी पढ़ें : BJP नेता पशुपतिनाथ हत्याकांड : अदालत ने 16 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

Advertisment

Advertisment
Advertisment