Advertisment

UP Politics : आजम पर योगी की मेहरबानी, आखिर क्या है वजह

आजम खां की सुरक्षा व्यवस्था बहाल कर दी गई है। आखिर क्या है इसकी वजह। अब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। आजम पर योगी सरकार में बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज हुए हैं। फिर अचानक ही यह मेहरबानी क्यों?

author-image
Shankar Mishra
AZAM AND YOGI

आजम की बढ़ी सुरक्षा Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। तो क्या वाकई आजम खां के दिन बदल रहे हैं। 23 महीने जेल में रहन  के बाद वापस अपने घर लौटे रामपुर के खां साहब की सुरक्षा व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अब रामपुर आजम खां के आवास का पुराना वैभव लौट चुका है। नेताओं और मिलने वालों का सिलसिला बना हुआ है, और आजम भी अपने पुराने तेवर में ही दिख रहे हैं। तो बड़ा सवाल यह है कि आजम पर योगी सरकार अचानक ही इतना क्यों मेहरबान हो गई।

सपा सरकार में भी मिली थी वाई श्रेणी की सुरक्षा

आजम पर लगभग सौ मुकदमे हैं और कुछेक को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश योगी सरकार में ही दर्ज हुए हैं। अखिलेश की सरकार में आजम की तूती बोलती थी और उन्हें वाई प्लस सुक्षा दी गई थी। बाद में समय बदला और यूपी में भाजपा की सत्ता आई और इसी के साथ उनके दिन भी खराब होते गए। उन पर कई मुकदमे लगे और कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई। इसके बाद उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया गया था।

पूरे सुरक्षा तामझाम के साथ निकलेंगे रामपुर के खां साहब

आजम खां दस बार रामपुर से दस बार विधायक, एक बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। वह प्रदेश में बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं। वह 23 महीने बाद जेल से वापस लौटे हैं और अब उनके घर के बाहर कई गार्ड तैनात हैं। तीन सरकारी गनर भी उनके साथ चलेंगे। आजम जब जेल से वापस लौटे थे तब भी प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा देने के लिये पुलिसकर्मी तैनात किए थे लेकिन खां साहब ने उन्हें वापस कर दिया था लेकिन अब वे भी मान गए हैं। बता दें कि वाई कैटेगरी का सुरक्षा पाने वालों को आठ से 10-11 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं। इसमें एक-दो कमांडो और दो निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) शामिल होते हैं। यह सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय खतरे के आकलन के आधार पर प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल आम तौर पर उन लोगों के लिए होता है जिन्हें जान का मध्यम स्तर का खतरा होता है। वाई कैटेगरी भारत में सुरक्षा का तीसरा सबसे बड़ा स्तर है। इससे बड़े सुरक्षा कवर जेड और जेड प्लस हैं।

तंजिया अंदाज में ही सही लेकिन कसीदे पढ़े थे योगी के

सुरक्षा का फिर बहाल होना प्रकट रूप में देखने पर सामान्य बात है लेकिन जब बात आजम खां की हो तो बात असामान्य लगने लगती है। 2027 में उत्तर प्रदेश में यूपी में चुनाव होने हैं और जाने क्यों ऐसा लगता है कि सरकार के इस फैसले के पीछे भी कहीं कोई खिचड़ी पक रही है। महज कुछ दिन पहले ही एक साक्षात्कार में आजम खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा में कसीदे पढ़े थे। अंदाज भले ही तंजिया था लेकिन फिर उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के अब तक के सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री हैं।

Advertisment

कोई अलग राजनीतिक समीकरण तो नहीं लिखा जा रहा

यह संयोग अनायास ही नहीं है कि आजम योगी को सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री बताते हैं, अंदाज भले ही तंज भरा हो लेकिन उसके बाद ही सुरक्षा का बहाल होना कुछ अलग ही कहानी के संकेत दे रहा है। आजम से मिलने अभी सपा के मुखिया अखिलेश गये थे। दोनों गर्मजोशी से मिले थे। अखिलेश न  उन्हें पार्टी का पुराना दरख्त की संज्ञा दी तो आजम ने भी उनसे अपनी तल्खी की बातों को खारिज किया। इससे यह चर्चा तो निर्मूल हो गई कि वह बसपा में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाये रखने के लिये प्रयासरत स्वामी प्रसाद मौर्य का उनके घर जाना, यह सब कुछ अलग राजनीतिक समीकरण लिखे जाने की बातें कह रहा है। कहीं यूपी में कोई अलग मोर्चा खड़ा करने की बुनियाद तो तैयार नहीं हो रही।

इंतजार कीजिए समय का

जो कुछ भी हो आगे आएगा, लेकिन यह भी एक बड़ी बात है कि जेल से वापस आने के बाद आजम ने अपने को सताए जाने की बातें तो की है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला है। तो यह कह सकते हैं कि आजम पर इस मेहरबानी की वजह अनायास नहीं। कुछ तो खिचड़ी पक रही है।

Azam Khan | CM yogi | samajwadi party | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | UP Political News | CM Yogi Adityanath | उत्तर प्रदेश 

Advertisment

यह भी पढ़ें : अजय राय सहित कई नेता हिरासत में, हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिले योगी के मंत्री

 यह भी पढ़ें : अयोध्या दीपोत्सव की शोभा और आस्था के दर्शन का शानदार मौका, ऐसे करें विशेष टूर की बुकिंग

CM Yogi Adityanath UP Political News UP politics today UP politics latest up politics 2025 UP Politics samajwadi party CM yogi Azam Khan
Advertisment
Advertisment