/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/08/t8hEjnWwErkhQmFR6eXC.jpg)
लखनऊ में योग जागरूकता अभियान का शंखनाद Photograph: (YBN)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति की ओर से रविवार को 1090 चौराहा से योग जागरूकता अभियान का शंख नाद करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें योगाचार्य, व्यापारी, बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सरल उपाय है। उन्होंने कहा योग के माध्यम से मन और तन दोनों होते हैं। बच्चों में संस्कार के रूप में योग को रोपित करना चाहिए। ताकि बीस साल बाद का भारत पूर्ण स्वस्थ हो और लोग महंगी महंगी दवाइयों और शल्य चिकित्सा से बच सकें।
21 जून को आशियाना में बड़ा कार्यक्रम
समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया कि राजधानी के कई स्थानों पर योग के शिविर लगाकर नागरिकों को योग के प्रति जागरुक किया जाएगा। 15 जून को आशियाना एलडीए से 'योग जागरुकता' रैली निकाली जाएगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आशियाना में योग का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाए। ताकि सभी नागरिक स्वस्थ हो सके। इस अवसर पर सुनील मौर्य, राजकुमार शुक्ला, आरके गुप्ता, शैलू महेंद्र प्रताप सिंह, पूनम सक्सेना, सायरा, जीपी गुप्ता, रितेश खरबंदा आदि शमिल रहे।
यह भी पढ़ें :बिजली निजीकरण के विरोध में 22 जून को लखनऊ में महापंचायत, संघर्ष समिति ने UPPCL से पूछे पांच सवाल