Advertisment

श्रद्धालुओं को लेकर MahaKumbh से वापस Noida आ रही बस की ट्रक से टक्कर, 2  की मौत, 23  घायल

हादसे में महिला मीरा और नीलू पत्नी मनोज, सेक्टर- 128 नोएडा की मौत हो गई। घायल यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना हुई । सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ नहाकर उत्तर प्रदेश के नोएडा वापस जा रहे थे।

author-image
Jyoti Yadav
 बस की ट्रक से टक्कर
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

प्रयागराज, वाईबीएन नेटवर्क 

प्रयागराज, महकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर वापस नोएडा लौट रही बस की एक ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। 23 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग 4 बजे के आस-पास उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के नेशनल हाई-वे पर भरथना चौराहे के पास हुआ। बता दें हादसे में घायल दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों की दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया, वहीं घायलों को जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती करया है।

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ के रास्तों में प्रचंड जाम , चारों ओर वाहन 8-10 घंटों से सड़कों पर थमे

इटावा DM अवनीश राय ने दी जानकारी 

हादसे पर इटावा DM अवनीश राय ने बताया, "सुबह 4 बजे के आस-पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना हुई जिसमें एक बस श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ(प्रयागराज) से नोएडा जनपद जा रही थी। ट्रक में टक्कर हो जाने के कारण 2 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। शेष लोग जिला अस्पताल में हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य सभी घायल अभी स्थिर अवस्था हैं। हमारा पूरा प्रयास है कि घायलों को ठीक करने के बाद यहां से डिस्चार्ज किया जाए।"

Advertisment

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: श्रद्धालु जाम से हलकान, सरकार ने दी राहत, अखिलेश की बल्ले- बल्ले

ड्राइवर को नींद आने की वजह से दुर्घटना हुई 

हादसे में महिला मीरा और नीलू पत्नी मनोज, सेक्टर- 128 नोएडा की मौत हो गई। घायल यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना हुई । सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ नहाकर उत्तर प्रदेश के नोएडा वापस जा रहे थे। यात्री गाड़ी में सो रहे थे। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे, तभी ट्रक से भिड़ंत हो गई। 20 श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पवित्र संगम पर डुबकी लगाई

Advertisment
महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment