Advertisment

Moradabad: केवी में अटेंडेंस कम होने पर 21 छात्रों को परीक्षा से रोका, एबीवीपी का हंगामा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उसके बाद स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य वीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा और परीक्षा से न रोके जाने की मांग की। 

author-image
Avik Kumar
िििि

केंद्रीय विद्यालय में प्रदर्शन करते अभाविप के कार्यकर्ता।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

Advertisment

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उसके बाद स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य वीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से बच्चों को परीक्षा से न रोके जाने की मांग की। 

यह भी पढ़ें: Moradabad: हाउस और वॉटर टैक्स बकाया होने पर पांच प्रतिष्ठान सील, नोटिस चस्पा, जानें क्या होगी अगली कार्रवाई

छात्रों के जीवन से हो रहा खिलवाड़

Advertisment

महानगर मंत्री गौरव ने बताया कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण 21 छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर धकेलना का काम किया जा रहा है। कक्षा 9वी और 11वी क्लास के छात्र-छात्राओं की अटेंडेंस कम दर्ज होने के कारण परीक्षा देने से रोक दिया गया है। इतना ही नहीं क्लास में अटेंडेंस कम होने पर छात्रों द्वारा मेडिकल भी विद्यालय में जमा करा दिया गया है। उसके बाद भी छात्रों को परीक्षा नहीं देने दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय प्रशासन द्वारा इन छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर इन छात्रों को परीक्षा नहीं देने दी गई,तो विद्यार्थी परीषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बताया कि प्राचार्य ने छात्रों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का अश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रांत संयोजक छविनाथ अरोरा, राजा शर्मा, प्रसून मथुर, आयुष चौधरी, ऋषभ गौतम, तेजस कपूर, सागर शर्मा, दीपांशु ठाकुर,निशांत ठाकुर,सौरभ कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Moradabad: वार्ड-37 के वाशिंदे देख रहे विकास की राह

यह भी पढ़ें: ई कचरा और ईंट भट्टों से निकलने वाले धुएं से फैल रही हैं गंभीर बीमारी, पीसीबी है मौन 

Advertisment
Advertisment