Advertisment

Moradabad: हाईवे पर दर्दनाक टक्कर किशोर की मौत, मौसी अस्पताल में भर्ती

Moradabad: लखनऊ-दिल्ली हाईवे सोमवार शाम चीख-पुकार से गूंज उठा, जब तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय देव की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

author-image
YBN Editor MBD
वाईवीएन

Photograph: (moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता  लखनऊ-दिल्ली हाईवे सोमवार शाम चीख-पुकार से गूंज उठा, जब तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय देव की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मां की दो साल पहले बीमारी से मौत

मिली जानकारी के अनुसार, मूंढापांडे निवासी रिंकू दिल्ली में नौकरी करता है। उसकी साली रोशनी लंबे समय से उसके घर पर रह रही है। रोशनी के पिता गंगाराम रामपुर के ज्वाला नगर निवासी हैं। मां की दो साल पहले बीमारी से मौत के बाद वह बहन के घर रहने लगी थी।

सोमवार शाम करीब छह बजे रोशनी अपने भांजे देव के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी। तभी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल रोशनी को लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:मुरादाबाद में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

यह भी पढ़ें:अमरोहा में तिगरी गंगा का जलस्तर हुआ कम

Advertisment

यह भी पढ़ें:मै पत्नी की कसम क्यों खाऊं, इस्तीफा ही दे दूंगा : सपा विधायक फहीम इरफान

यह भी पढ़ें:112 के हेड कांस्टेबल हनी ट्रैप गिरोह में शामिल होने के आरोप में हुआ गिरफ्तार

Advertisment
Advertisment