Advertisment

एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, सपा नेता का जलाया पुतला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं की राज्य सांसद का पुतला जलाने को लेकर पुलिस से जोरदार झड़प हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया।

author-image
Anupam Singh
किह

एबीवीपी कार्यकर्ताओं को समझाती पुलिस।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं की राज्य सांसद का पुतला जलाने को लेकर पुलिस से जोरदार झड़प हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने पुतला जला दिया। रविवार को खुशहालपुर चौराहे पर सपा के राज्यसभा सांसद का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक पुतला फूंक दिया। महानगर मंत्री गौरव क्षत्रिय ने बताया कि महाराणा सांगा एक देशभक्त थे, उन पर सपा सांसद की टिप्पणी बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल, प्रांत एसएफएस सहसंयोजक छविनाथ अरोड़ा, महानगर सहमंत्री श्रुति सिंह, साहिल कठेरिया, शोभित राघव, प्रसून माथुर, राजा शर्मा, मयूर पाल, शिवा, रॉबिन चौधरी, तेजस कपूर, अनमोल पंडित, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।

किि

करणी सेना ने हनुमान मूर्ति तिराहे पर जलाया पुतला

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हनुमान मूर्ति तिराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला जलाया। इस दौरान करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने महाराणा सांगा ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है।

हहह

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अवनीश चौहान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह,  जिलाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति अमित ठाकुर, महानगर अध्यक्ष ठाकुर तनवीर सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर चैतन्य सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष युवा शक्ति ठाकुर , प्रदेश मंत्री युवा शक्ति ठाकुर अभिरित प्रताप सिंह, महानगर उपाध्यक्ष योगेश राघव, विधानसभा अध्यक्ष देहात छोटू शर्मा उर्फ गब्बर, जिला मंत्री प्रिंस ठाकुर, जिला महामंत्री दीपू सिंह राठौड़ आदि थे।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद नगर निगम में 25 से 30 पैसे के खेल में करोड़ों के वारे न्यारे

Advertisment

यह भी पढ़ें:  Moradabad: MRI मशीन: Dy Cm और प्रभारी मंत्री को मुरादाबाद के CMO व CMS ने दिया चकमा

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में नहीं चलता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का सांगठनिक कानून, बीजेपी नेताओं में जूतम-पैज़ार है आम, सपा-कांग्रेस ले रही चुटकी

यह भी पढ़ें: Moradabad: हकीकत जाने बगैर प्रभारी मंत्री ने किया स्वास्थ्य विभाग का बखान, बर्न यूनिट में ना ही उचित व्यवस्था और ना ही सर्जन डॉक्टर

Advertisment
Advertisment
Advertisment