Advertisment

Moradabad: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने रामगंगा में लगाई छलांग, ससुराल जाने की जिद पूरी न होने पर उठाया कदम

Moradabad: मुरादाबाद में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, जब तक वो उसे बचा पाते उससे पहले वो रामगंगा नदी में कूद गया।

author-image
YBN Editor MBD
वाईवीएन

Photograph: (Moradabad)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद वाईवीएन संवाददातामुरादाबाद में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन, जब तक वो उसे बचा पाते उससे पहले वो रामगंगा नदी में कूद गया। गोताखोरों ने काफी देर तक उसे तलाश किया। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस की फ्लॉर्ड यूनिट टीम लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रही हैं।

पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो विवाद हो गया

मुरादाबाद के नागफनी इलाके में ससुराल आए युवक की पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो विवाद हो गया। पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने रामगंगा में छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाते हुए आसपास के लोगों ने देख लिया, लेकिन जब तक पहुंचते तब तक वह बहता हुआ दूर पहुंच गया था। पुलिस ने पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी।

दरअसल, मंझोला थाना इलाके के लाइनपार निवासी सागर सैनी की शादी आठ माह पहले नागफनी इलाके के दसवां घाट निवासी मनीषा के साथ हुई थी। रक्षाबंधन पर मनीषा शनिवार को मायके आई थी। सागर सैनी पत्नी को छोड़ अपने घर चला गया था। सोमवार को शाम करीब पांच बजे युवक अपनी ससुराल में पहुंच गया। पत्नी से साथ चलने के लिए कहा तो उसने मंगलवार को जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।  युवक कहासुनी के बाद फोन पर बात करते हुए दसवां घाट रामगंगा किनारे पहुंच गया। फोन रामगंगा किनारे पर फेंक छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने यह देख शोर मचा दिया। लोग पहुंच गए, लेकिन जब तक युवक गायब हो गया था। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक रामगंगा नदी में उसे तलाश किया। लेकिन, रामगंगा नदी में तेज बहाव होने की वजह से युवक दूर जा पहुंचा। हादसे के बाद पुलिस को भी हादसे की जानकारी दी गई।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस युवक की तलाश करा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। पत्नी से कहासुनी के बाद उसने दसवां घाट स्थित रामगंगा नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस लगातार उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। पुलिस की फ्लॉर्ड यूनिट टीम लगातार उसे सर्च करने का प्रयास कर रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:रामगंगा में 22 घंटे पेड़ से लटका रहा युवक, मौत के मुंह से लौटकर जीती जिंदगी

यह भी पढ़ें:गंगा नदी के उफान से गुन्नौर के दर्जन भर गांव बाढ़ की चपेट में

यह भी पढ़ें:हृदयपुर में गैस लाइन फटने से मचा हड़कंप, सप्लाई रोककर इंजीनियरों ने मौके पर हालात संभाले

Advertisment
Advertisment