/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/29/VBmwGhfTgTFwObKnf7Xr.jpg)
Photograph: (MORADABAD )
मुरादाबाद वाईवीएन संवाददाता। नगर पालिका परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती गुरुवार को ब्लॉक सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया।
अहिल्याबाई होलकर ने शिवभक्ति में अपना जीवन समर्पित किया
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/29/3hv6qzVrW9kKHULc4VW5.jpeg)
मुख्य वक्ता भाजपा क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के चौधरी हुकुम सिंह तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला महामंत्री कशिश चौहान ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चांदी गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। वे अत्यंत मेहनती, लगनशील और संघर्षशील महिला थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का पुनर्निर्माण कराया और शिवभक्ति में अपना जीवन समर्पित किया। विदेशी ताकतों के विरुद्ध संघर्ष कर उन्होंने देश की रक्षा की तथा महिलाओं को सशक्त बनने की प्रेरणा दी।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/29/5Q60a6fYh06jsahkcaJH.jpeg)
कार्यक्रम को ठाकुरद्वारा ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह सैनी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने राजमाता के सामाजिक कार्यों और कुशल प्रशासन की सराहना करते हुए उन्हें एक आदर्श शासक बताया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, पवन पुष्पद, डॉ. ओमपाल सैनी, मीडिया प्रभारी कमलेश कुमार, शिवेंद्र गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल, संजीव कुमार चौहान, चंचल कुमार, संजय कुमार, राजकुमार, हफिज अहमद सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:नगर निगम ने कब्जा मुक्त कराई 2 करोड़ रूपये की जमीन
यह भी पढ़ें:भाजपा नेता की कार ने मासूम को कुचला,मासूम ने मौके पर तोड़ा दम
यह भी पढ़ें:सीएनएस अकैडमी में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
यह भी पढ़ें:महमूद मदनी के समर्थन में उतरे पूर्व सपा सांसद डॉ एसटी हसन