Advertisment

मुरादाबाद में बर्ड फ्लू से पशुपालन महकमा अलर्ट, जुटाएगा नमूने

उत्तर प्रदेश के चिड़ियाघरों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रदेश के सभी अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है। इसलिए आप लोग भी अलर्ट हो जाइए। अगर आप चिकन खाने के शौकीन है तो थोड़ा संभल कर खाएं।

author-image
Anupam Singh
एडिट
cv

बर्ड फ्लू।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुरादाबाद, वाईबीएन, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के चिड़ियाघरों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रदेश के सभी अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है। इसलिए आप लोग भी अलर्ट हो जाइए। अगर आप चिकन खाने के शौकीन है तो थोड़ा संभल कर खाएं। बहरहाल पशुपालन महकमे ने सीरम सैंपल एकत्र करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

गोरखपुर चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से एक बाघिन की मौत के बाद प्रदेश के सभी चिड़ियाघरों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद सीएम डेस्क और मुख्य सचिव ने पशुपालन महकमे से जुड़े अधिकारियों के संग बैठक की और उन्हें अपने-अपने जिले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

जिले के पोल्ट्री फॉर्म भी बरतें एहतियात : सीवीओ

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कंसल ने बताया कि पोल्ट्री फॉर्मों का संचालन करने वाले एहतियात बरतें। अगर 15-20 से अधिक पक्षी मर रहे हैं तो इसकी जानकारी नजदीकी  पशु चिकित्साधिकारी को अथवा जिला मुख्यालय पर जरूर दें। बताया कि जरूरत पड़ने पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। इसके चेकपोस्टों को सक्रिय किया जाएगा। 

पोल्ट्री फार्मों से लिए जाएंगे नमूने 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कंसल ने बताया कि मुरादाबाद में जितने भी पोल्ट्री फॉर्म है। उन पोल्ट्री फार्म में अगर पक्षियों (मुर्गों) की मौत हो रही है तो उनके सीरम सैंपल एकत्र किये जाएंगे, जिसे जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा। यंग भारत से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुरादाबाद जिले में पशुपालन विभाग के सभी के डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है। अगर इस तरह की कोई भी जानकारी मिलती है तो मुख्यालय को अवगत कराया जाए। बताया कि अगर कहीं पर 15-20 कौवे कबूतर या किसी भी तरह के पक्षियों की मौत की सूचना होती है तो मामला गंभीर है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:Moradabad: दिन में सट्टा और रात में गुंडई करते थे फरार मुरादाबाद के आईपीएल सट्टेबाज

यह भी पढ़ें:Moradabad: नगर निगम के दावे फेल,नहीं हटा सका भाजपा नेताओं का अतिक्रमण

Advertisment

यह भी पढ़ें: Moradabad: 35 साल बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ले पाया अपना भवन

moradabad hindi samachar moradabad news moradabad news in hindi moradabad news today morning news
Advertisment
Advertisment